नई दिल्ली, अक्टूबर 30। क्रेडिट कार्ड लोगों के लिए एक जरूरी फाइनेंशियल उपकरण बन गया है, जो उन्हें शॉपिंग करके बाद में पेमेंट करने की सुविधा देता है। बता दें कि क्रेडिट कार्ड पर बैंक की तरफ से तय क्रेडिट सीमा होती है। कार्डधारक को नियत तारीख पर देय राशि का भुगतान करना होता है। क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता बैंक या कंपनियां आम तौर पर शुरुआत में नए क्रेडिट ग्राहकों को एक बेसिक क्रेडिट कार्ड देते हैं। मगर समय के साथ आप अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड कर सकते हैं। इससे आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ सकती है। मगर अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो नीचे बताई जाने वाली बातों का ध्यान जरूर रखें।
आपके खर्च करने का तरीका
अपने कार्ड को अपग्रेड करने से पहले आपको अपनी खर्च करने की आदतों का आकलन करना होगा ताकि स्मार्ट तरीके से अपग्रेड किया जा सके। क्रेडिट कार्ड के लाभ, कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट उन लोगों के एक समूह के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं जिनका खर्च करने का तरीका एक समान होता है। उदाहरण के लिए, फ्यूल कार्ड ईंधन खर्च पर ज्यादा कैशबैक देते हैं और शॉपिंग कार्ड किराने के सामान और अन्य लाइफस्टाइल की चीजों पर खर्च पर ज्यादा बेनेफिट देते हैं। इसलिए नये कार्ड में अपग्रेड करने के लिए अपनी आवश्यकताओं पर जरूर नजर डालें।
फीस और चार्जेस
अपने क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने से आपके कार्ड के ऑपरेटिंग एक्सपेंस में वृद्धि हो सकती है। इनमें ज्वाइनिंग शुल्क, वार्षिक शुल्क और नवीनीकरण शुल्क शामिल हैं। हालांकि अधिकांश बैंक एक साल में एक सीमा से अधिक राशि खर्च करने पर अपने क्रेडिट कार्ड पर वार्षिक/नवीकरण शुल्क माफ कर देते हैं। याद रखें कि एटीएम से पैसा निकालने और क्रेडिट सीमा के उल्लंघन के मामले में अलग-अलग शुल्क लग सकते हैं। इसलिए ऐसा कार्ड चुनें, जिसमें ऐसे चार्जेस कम से कम हों।
रिवार्ड पॉइंट
आप अपनी कुछ या सभी खरीदारी पर हाई रिवॉर्ड पॉइंट भी हासिल कर सकते हैं और फिर इसे एक बार रिडीम कर सकते हैं। हासिल किए गए रिवार्ड्स पॉइंट्स को कैशबैक, हवाई टिकट, ईंधन, उपयोगिता बिल, वाउचर आदि के लिए रिडीम किया जा सकता है। इसलिए अपग्रेड करने से पहले अपनी वर्तमान जीवनशैली के अनुसार रिवॉर्ड पॉइंट प्रोग्राम और अन्य बेनेफिट का विश्लेषण करें।
क्रेडिट लिमिट
आमतौर पर, जब आप अपना क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करते हैं तो क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता क्रेडिट सीमा बढ़ा देते हैं। इस बढ़ी हुई क्रेडिट सीमा के साथ, आप अधिक या हाई लिमिट लेनदेन कर सकते हैं, जो वित्तीय आपात स्थितियों में आपकी मदद कर सकता है। उच्च क्रेडिट सीमा आपके क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने में भी मदद कर सकती है। यदि आप कार्ड का बुद्धिमानी से उपयोग करते हैं, तो बढ़ी हुई क्रेडिट सीमा के साथ, आप एक स्वस्थ सीयूआर (क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो) मैंटेन कर सकते हैं।
क्रेडिट स्टेटमेंट पर रखें नजर
एक जिम्मेदार क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ता होने के लिए इसे पूरी तरह से पढ़ना और स्टेटमेंट पर संख्याओं और शर्तों को समझना महत्वपूर्ण है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप उस लिमिट से अधिक खर्च कर सकते हैं जिससे अधिक आपको चुकाने में दिक्कत आए। स्टेटमेंट पर नजर रख कर आप पेमेंट करने से पहले कार्ड का उपयोग कैसे और कहां किया गया है और आगे कैसे करना है इसकी प्लानिंग कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications