नई दिल्ली, अगस्त 13। क्या आपने किसी बैंक से होम लोन लिया है? अगर हां तो हो सकता है कि आपको वो इस समय महंगा पड़ रहा हो क्योंकि आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंकों ने ब्याज दरों में इजाफा किया है। मगर यदि आपको लोन महंगा पड़ रहा है तो टेंशन की कोई बात नहीं। इससे बचने का एक तरीका है। दरअसल आप अपना लोन किसी अन्य बैंक में ट्रांसफर करा सकते हैं।
किस बैंक में कराएं ट्रांसफर
जैसा कि आपको मालूम होगा कि हर बैंक की होम लोन ब्याज दर एक जैसी नहीं होती। ऐसे में आप उस बैंक में अपना लोन ट्रांसफर करा सकते हैं, जिसकी होम लोन ब्याज दर आपके मौजूदा बैंक की होम लोन ब्याज दर से कम हो। लोन ट्रांसफर के लिए एक प्रक्रिया होती है। पुराने बैंक से नए बैंक में लोन को ट्रांसफर करने को कहें। ये काफी आसान काम होता है।
कम हो जाएगी ईएमआई
जब आप नये बैंक में लोन ट्रांसफर करा लेंगे तो आपकी ईएमआई ऑटोमैटिक घट जाएगी। इससे आपकी हर महीने की ईएमआई कम हो जाएगी और आप कुछ पैसा बचा सकेंगे। ध्यान रहे कि लोन ट्रांसफर करने के लिए पहले पुराने बैंक में फोरक्लोजर के लिए अप्लाई करें। इस बैंक से अकाउंट स्टेटमेंट और प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स प्राप्त करना न भूलें। फिर नये बैंक में इन डॉक्यूमेंट्स को जमा करें।
लेना होगा एनओसी
पुराने बैंक से एनओसी भी लें ताकि आपके पास उसकी अनापत्ति का प्रमाण हो। एनओसी को नए बैंक में जमा करें। बैंक इस सबके लिए 1 फ़ीसदी की प्रोसेसिंग फीस वसूल सकते हैं।
कितनी होगी बचत
यदि आपने 4 साल पहले बतौर होम लोन 30 लाख रु बैंक से कर्ज लिया, तो मान लीजिए कि 9.25 फीसदी पर ब्याज अदा कर रहे हैं। क्योंकि तब होम लोन पर ब्याज दर इसी के आस-पास थीं। अब यदि वे इस लोन को किसी अन्य बैंक में शिफ्ट करा ले, जहां तो उसकी ईएमआई कम हो जाएगी। पहली स्थिति में उसकी ईएमआई 20 साल के लिए मासिक 27476 रु होगी। 4 साल बाद उसका बकाया लोन रह गया होगा करीब 26 लाख रु। अब आप इसे ट्रांसफर कराएंगे तो कम ब्याज पर लोन मिलेगा और इसी से इसकी नयी ईएमआई तय होगी। इस तरह आसकी ईएमआई हर महीने करीब 5000 रु तक घट सकती है।
डबल फायदा ऐसे उठाएं
यदि आप हर महीने 4-5 हजार रु बचा पाते हैं तो इसकी म्यूचुअल फंड एसआईपी शुरू कर दें। यदि आप 4000 रु की ईएमआई करते हैं और आपको सालाना 12 फीसदी रिटर्न मिलता है तो आप 15 साल में 20.18 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications