कोरोनावायरस महामारी को मात देने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ये लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस महामारी के इस संकट में देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है।
नई दिल्ली: कोरोनावायरस महामारी को मात देने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। ये लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस महामारी के इस संकट में देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। इस दौरान हर किसी को घर में रहने, बाजार बंद, औद्योगिक गतिविधियों पर रोक जैसे आदेश दिए गए हैं। ऐसे में कई कंपनियां छंटनी कर रही हैं। वहीं कुछ ने सैलरी में भारी कटौती करने का ऐलान किया है।
एसबीआई ने इमरजेंसी लोन की पेशकश की
इन हालातों में लोगों के पास पैसों की किल्लत न हो, और आपको घर बैठे लोन लेना है तो आपके लिए एसबीआई एक विशेष सुविधा दे रही है। देश का सरकारी बैंक एसबीआई सस्ती दरों पर कर्ज़ दे रहा है। बैंक की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कर्ज घर बैठे 4 क्लिक में पाया जा सकता है। आपको बता दें कि एसबीआई ने छोटे कारोबारियों के लिए इमरजेंसी लोन की पेशकश की है। ऐसे कर्ज पर छह महीने तक कोई किस्त नहीं देनी होगी। इसके अगले छह महीनों से 7.25 फीसदी की रियायती दर से कर्ज चुकाना होगा। वहीं पर्सनल लोन और अन्य तरह के रिटेल लोन देने के लिए नियमों में ढील दी गई है।
इस तरह एसबीआई से घर बैठे लें लोन
- एसबीआई के ग्राहक सिर्फ 4 क्लिक में प्री एप्रूव्ड पर्सनल लोन पा सकते हैं।
- एसबीआई अपने योनो एप के जरिए ये सुविधा दे रहा है।
- इस लोन के लिए सप्ताह में सातों दिन और 24 घंटे में कभी भी आवेदन किया जा सकता है।
- इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस भी बेहद कम ली जाएगी।
- लोन के लिए अप्लाई करने से पहले आप योग्यता भी चेक कर सकते हैं।
- इससे आप पता कर सकते हैं कि लोन के लिए योग्य है या नहीं।
- लोन के लिए अप्लाई करने से पहले ब्याज दर समेत अन्य जरूरी शर्तों के बारे में एसबीआई की वेबसाइट https://bank.sbi/web/personal-banking/loans/personal-loans/pre-approved-personal-loans पर पूरी जानकारी उपलब्ध है।
एसबीआई इमरजेंसी लोन पाने का तरीका जानें यहां
आपको "PAPL<अकाउंट नंबर के आखिरी 4 अंक>" लिख कर 567676 नंबर पर एसएमएस भेजना होगा।
इसके बाद आपको मैसेज में ये बता दिया जाएगा कि आप लोन लेने के योग्य हैं कि नहीं। योग्य ग्राहक को सिर्फ 4 स्टेप में लोन मिल सकेगा।
पहला स्टेप -एसबीआई योनो ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें।
दूसरा स्टेप -ऐप में Avail Now पर क्लिक करें।
तीसरा स्टेप -इसके बाद टेन्योर और अमाउंट सेलेक्ट करें।
चौथा स्टेप -इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही अमाउंट आपके बैंक खाते में आ जाएगा।
एसबीआई दे रहा घर बैठे पैसे जमा-निकासी की सुविधा
- इसके अलावा, एसबीआई अपने ग्राहकों को घर पर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।
- इस समय यह सुविधा केवल सीनियर सिटीजंस और दिव्यांग लोगों के लिए है।
- इन सेवाओं में नकदी देने, नकदी लेने, चेक देने, ड्राफ्ट की डिलिवरी, टर्म डिपॉजिट एडवाइज की डिलिवरी, लाइफ सर्टिफिकेट और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
- कार्यकारी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1800111103 नंबर पर कॉल कर सेवाओं के लिए रिक्वेस्ट की जा सकती है।
- सर्विस रिक्वेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन होम ब्रांच पर होगा।
- डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं केवल पूरी तरह केवाईसी हो चुके ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications