एसबीआई ने अपने ग्राहकों की सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए एक फैसला लिया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने जीरो बैलेंस खातों को लेकर अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं।
नई दिल्ली: एसबीआई ने अपने ग्राहकों की सुविधाओं का खास ख्याल रखते हुए एक फैसला लिया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने जीरो बैलेंस खातों को लेकर अपने नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। जैसा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ग्राहकों को जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने का मौका देता है। अच्छी बात तो यह है कि इस अकाउंट को खोलने लिए कोई वैलिड डैक्यूमेंट नहीं देना होता। एसबीआई द्वारा शुरू किए गए जीरो बैलेंस बचत खाते की सबसे खास बात यह कि इसे खोलने के लिए व्यक्ति को केवाईसी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत नहीं पड़ती। SBI : मिल रहा है सस्ता होम लोन, जल्द उठाएं फायदा ये भी पढ़ें
ग्राहकों को बस करना होगा ये काम
मालूम हो कि एसबीआई अपने ग्राहकों को रेगुलर सेविंग अकाउंट के अलावा एक अलग सेविंग अकाउंट यानी स्माल सेविंग अकाउंट खोलने का ऑप्शन देता है। इसमे ग्राहकों को केवाईसी की प्रक्रिया से गुजरना नहीं होता है। बैंक के मुताबिक, यह अकाउंट 18 साल से ज्यादा उम्र वाला व्यक्ति खोल सकता है। इसके बाद खाताधारक द्वारा डॉक्यूमेंट्स जमा करने पर यह स्मॉल अकाउंट सेविंग अकाउंट में तब्दील हो जाता है। एसबीआई के अनुसार, एसबीआई का स्मॉल अकाउंट खोलने वाले अधिकृत बैंक अधिकारी के पास आपको एक सेल्फ-अटेस्टेड फोटोग्राफ और हस्ताक्षर या अंगूठे का इंप्रेशन जमा करना होगा।
मिनिमम बैलेंस रखने का झंझट नहीं
एसबीआई स्मॉल अकाउंट में आपको मिनिमम बैलेंस रखने का झंझट नहीं है। लेकिन इस अकाउंट में अधिकतम 50,000 रुपए रख सकते हैं। जानकारी दें कि सेविंग अकाउंट की तरह इस अकाउंट में भी ब्याज मिलता है। वहीं 1 करोड़ रुपए बैलेंस तक सालाना 3.50 फीसदी और 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बैलेंस पर 4 फीसदी ब्याज मिलता है।
मिलेगा एटीएम कम डेबिट कार्ड फ्री ऑफ कॉस्ट
एसबीआई स्मॉल अकाउंट होल्डर को बेसिक रूपे एटीएम कम डेबिट कार्ड फ्री ऑफ कॉस्ट देता है। इस अकाउंट में कोई सालाना मेंटीनेंस फीस नहीं है। रेग्युलर सेविंग्स बैंक अकाउंट की तरह डिपॉजिट, बैंक या एटीएम से कैश विदड्रॉल, इंटरनेट बैंकिंग, फंड ट्रान्सफर, केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से आने वाले चेक को डिपॉजिट करने की सुविधा. ये सभी सर्विसेज फ्री हैं। अकांउट बंद करने पर चार्ज नहीं है।
इन बातों का ध्यान रखें
- एसबीआई के मुताबिक, इस अकाउंट में आप 50,000 रुपये से ज्यादा बैलेंस नहीं रख सकते हैं।
- जबकि विदड्रॉल और ट्रान्सफर एक माह में 10,000 रुपए से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- वहीं एक वित्त वर्ष में 1 लाख रुपए से ज्यादा क्रेडिट नहीं होनी चाहिए।
- अकाउंट में 50,000 रुपये से ज्यादा बैलेंस और 1 लाख रुपए से ज्यादा क्रेडिट होने पर केवाईसी प्रक्रिया पूरी होने तक आप अकाउंट से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकते।
- जानकारी दें कि महीने में 4 से ज्यादा विदड्रॉल नहीं किए जा सकते।
- बता दें कि इसमें अपने बैंक एटीएम या अन्य बैंक एटीएम से पैसे निकालना, इंटरनेट बैंकिंग, ब्रान्च से ट्रांजेक्शन, फंड ट्रान्सफर आदि भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications