एसबीआई में आपका खाता है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। अगर आप भी एसबीआई एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है।
नई दिल्ली: एसबीआई में आपका खाता है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। अगर आप भी एसबीआई एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। Top 5 Bank : जानिए कहां मिल रहा है FD पर सबसे ज्यादा इंट्रेस्ट रेट ये भी पढ़ें

अगर आप एटीएम कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते है तो यकीनन आप कार्ड को सुरक्षित भी रहते होंगे, लेकिन जाने अनजाने में यदि आपका एटीएम कार्ड किसी दिन खो जाए तो आपको क्या करना चाहिए। एसबीआई टोल फ्री नंबर जारी किया है जिस पर फोन करके आप अपने कार्ड को तुरंत ब्लॉक करा सकते हैं। इन नम्बरों पर फोन कर आप नया कार्ड जारी करने के लिए रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं।
इन टोल फ्री नम्बरों पर फोन कर जनरेट करें नया पिन
बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) खाताधारक को खुद ही एसबीआई एटीएम /डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करने/बदलने की सुविधा देता है। तो चलिए आपको बताते है कि घर बैठे कैसे आप एसबीआई एटीएम /डेबिट कार्ड का पिन जनरेट कर सकते है। एसबीआई की ओर से टोल फ्री नम्बर 1800 112 211 और 1800 425 3800 जारी किए गए हैं। इन नम्बरों पर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से कॉल करना होगा और कार्ड ब्लॉक करने की रिक्वेस्ट करनी होगी। वहीं आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से कार्ड को इशू करने की रिक्वेस्ट भी कर सकते हैं।
ऐसे जनरेट करें नया पिन
टोल फ्री नंबर पर फोन करने के बाद आपको एटीएम और डेबिट कार्ड सर्विस के लिए 2 नंबर दबाना होगा। पिन जनरेट करने के लिए 1 नंबर डायल करना होगा। अगर आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन कर रहे हैं तो 1 नंबर दबाएं वहीं एजेंट से बात करने के लिए 2 नंबर दबाएं। अपने एटीएम कार्ड का नया पिन जनरेट करने के लिए आप अपने कार्ड के आखिरी के 5 डिजिट डायल करें। नंबर कन्फर्म करने के लिए 1 दबाएं।
ग्रीन पिन ऐसे करें जनरेट
कार्ड का नंबर डालने के बाद अपने अकाउंट नम्बर के आखिरी के पांच नम्बर दबाएं। कन्फर्म करने के लिए 1 दबाएं। अगर आप फिर से नम्बर डालना चाहते हैं तो 2 दबाएं। इसके बाद आप अपनी डेट ऑफ बर्थ डालें। इसके बाद आपका पिन जनरेट हो जाएगा। नया पिन आपके मोबाइल नम्बर पर भेज दिया जाएगा। अगले 24 घंटे में आपको अपना पिन बदलना होगा। अगर आप अपने डेबिट कार्ड का पिन नंबर भूल गए हैं या आपको ग्रीन पिन जनरेट करना है तो ये काम भी आप 1800 112 211 और 1800 425 3800 नम्बरों पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से फोन करके कर सकते हैं। आईवीआर सिस्टम के जरिए आपको पिन जनरेट करने के लिए गाइड किया जाता है।
एसबीआई एटीएम /डेबिट कार्ड का पिन ऑनलाइन ऐसे करें जनरेट
- onlinesbi.com पर जाकर अपने यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए लॉग इन करें। लॉग इन करने पर आपको पेज के टॉप पर e-Services का ऑप्शन नजर आएगा। इसमें एटीएम कार्ड सर्विस को चुनें।
- नए पेज पर आपको 4 सर्विसेज दिखेंगी। इनमें से एटीएम पिन जनरेशन का विकल्प चुनें। अब नया पिन सेट करने के लिए दो विकल्प मिलेंगे- पहला ओटीपी के जरिए और दूसरा प्रोफाइल पावर्ड के जरिए। इनमें से एक विकल्प चुनें।
- ओटीपी या प्रोफाइल पासवर्ड चुनने और उसे एंटर करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें। अब आपके सामने एसबीआई अकाउंट्स आएंगे। जिस अकाउंट के एटीएम कार्ड का पिन जनरेट/चेंज करना है, उसे चुनकर कंटीन्यू पर क्लिक करें।
- अब आपके जितने भी एसबीआई कार्ड हैं, सब शो होंगे। जिस कार्ड का पिन जनरेट करना है उसे सिलेक्ट करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर न्यू पिन जनरेट करने का विकल्प दिखेगा। इसमें आपको दो अंक डालकर सबमिट पर क्लिक करना होगा। अन्य दो अंक बैंक की ओर से एसएमएस के जरिए ऑटोजनरेट होकर तुरंत आपके पास आएंगे।
- अब चार अंकों के पिन को न्यू पिन ऑप्शन में डालें और सबमिट कर दें। इसके बाद आपके पास मेसेज के जरिए जानकारी आएगी कि आपका एटीएम पिन जनरेट/बदल चुका है और कार्ड का इस्तेमाल नए पिन के साथ कर सकते हैं।
- वहीं अगर आपका एटीएम कार्ड नया है तो पिन जनरेट करने के बाद इसे एसबीआई एटीएम में जाकर इस्तेमाल करें ताकि कार्ड एक्टिवेट हो सके।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications