Income Tax Notice Verification: हाल ही में इनकम टैक्स विभाग के नाम पर कई लोगों को नकली नोटिस मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी इनकम टैक्स का नोटिस आया है तो वह नोटिस असली है या नकली यह पता करना बेहद जरूरी है।
ऐसे में नोटिस को जवाब देने से पहले आपको इसे वेरीफाई करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप खुद को धोखाधड़ी के जाल से बचा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे आईटीआर नोटिस को वेरीफाई कर सकते हैं।

ईमेल आईडी से ऐसे करें चेक
आपको किस ई-मेल आईडी के जरिये नोटिस मिला है तो उसे अवश्य जांचे। आपको बता दें कि आयकर विभाग अपने आधिकारिक आईडी से नोटिस भेजता है।
आपको बता दें कि इनकम टैक्स विभाग के ऑफिशियल आई-डी के अंत में incometax.gov.in लिखा होता है। अगर आपको किसी अन्य मेल आईडी से यह नोटिस आई है तो सावधान हो जाएं क्योंकि यह नकली हो सकता है।
डॉक्यूमेंट नंबर से ऐसे कर सकते हैं चेक
अगर आपके पास डॉक्यूमेंट नंबर है तो आपको डॉक्यूमेंट आईडेंटिफिकेशन नंबर और मोबाइल नंबर सबसे पहले दर्ज करना होगा। इसके बाद आप आसानी से चेक कर पाएंगे कि विभाग द्वारा जारी नोटिस असली है या नकली।
अगर आपके पास डॉक्यूमेंट नंबर नहीं है तो आपको पैन, डॉक्यूमेंट टाइप, असेसमेंट ईयर, मोबाइल नंबर और नोटिस जारी करने की तारीख भरनी होगी।
आयकर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से ऐसे करें चेक
ऑफिशियल वेबसाइट से भी नोटिस को वेरीफाई कर सकते हैं। जब आप वेबसाइट में लॉग-इन करेंगे तो आपको स्क्रीन पर बाईं तरफ 'आईटीडी द्वारा जारी नोटिस/आदेश प्रमाणित करें'' ऑप्शन मिलेगा।
आपको इस पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आप यह आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपको जो नोटिस मिला है वो असली है या नकली।
ओटीपी से आसानी से करें चेक
आप ओटीपी की मदद से भी इनकम टैक्स नोटिस को वेरीफाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
जिसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करना होगा। अब आपको स्क्रीन पर आयकर विभाग का नोटिस शो होगा। अगर विभाग ने आपको कोई नोटिस नहीं भेजा हो तो आपको स्क्रीन पर 'दिए गए मानदंडों के लिए कोई रिकॉर्ड नहीं मिला' शो होगा।
स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे भी कर सकते हैं चेक
- इनकम टैक्स नोटिस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले इनकम टैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद Quick links पर क्लिक करें और Authenticate notice/ order issued by ITD पर क्लिक करें।
- अब PAN या फिर DIN में से एक ऑप्शन को वेरिफिकेशन के प्रोसेस के लिए चुनें। इसके बाद पैन से जांच करना चाहते हैं तो आपको डॉक्यूमेंट टाइप, असेसमेंट ईयर, इश्यू डेट और मोबाइल नंबर की जानाकरी भरनी होगी।
- अगर आप DIN से करते हैं तो OTP वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर डालना होगा। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- OTP को निर्धारित स्थान पर दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें।
इन स्टेप्स की मदद से आप आसानी से यह पता कर पाएंगे कि जो इनकम टैक्स नोटिस आपके पास आया है वह असली है या नकली है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications