इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। बता दें कि बैंक ने मार्च 2022 से डिजिटल सेविंग्स बैंक अकाउंट क्लोजर चार्जेस लागू करने का फैसला किया है। जिसका सीधा असर आप पर पड़ने वाला है।
नई दिल्ली, फरवरी 9। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। बता दें कि बैंक ने मार्च 2022 से डिजिटल सेविंग्स बैंक अकाउंट क्लोजर चार्जेस लागू करने का फैसला किया है। जिसका सीधा असर आप पर पड़ने वाला है। तो अगर आपने भी पोस्ट ऑफिस के इस बैंक में सेविंग्स अकाउंट ओपन करा रखा है तो बता दें कि 5 मार्च 2022 से नया नियम लागू होने जा रहा है।

5 मार्च से लागू होगा नया नियम
आईपीपीबी ने डिजिटल सेविंग्स अकाउंट क्लोजर चार्जेज की शुरुआत की है। यह चार्ज 150 रुपये प्लस जीएसटी होगा। नया नियम 5 मार्च 2022 से लागू होगा। हालांकि बता दें कि आईपीपीबी के मुताबिक, ये चार्ज तभी लागू होगा जब केवाईसी अपडेशन नहीं होने के कारण डिजिटल बचत खाता एक साल बाद बंद हो जाए। वहीं, खाता बंद करने के लिए कोई चार्ज नहीं है। आपको बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारतीय डाक का एक डिविजन है, जिसका स्वामित्व डाक विभाग के पास है। आपको बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने 1 फरवरी 2022 से बचत खाते पर ब्याज दरें घटा दी है।
अकाउंट बंद होने पर लगेगा 150 रुपये चार्ज
मिली जानकारी के मुताबिक आईपीपीबी ने कहा कि सभी को सूचित किया जाता है कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने डिजिटल बचत बैंक खाता बंद करने का शुल्क पेश किया ह। यह चार्ज 150 रुपये+ जीएसटी होगा और 5 मार्च 2022 से लागू होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चार्ज केवल तभी लागू होंगे जब डिजिटल बचत बैंक खाता केवाईसी अपडेट न करने के कारण एक वर्ष की अवधि के अंत में बंद कर दिया जाता है। वहीं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की वेबसाइट के अनुसार, बिना किसी रुकावट बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कृपया किसी भी आईपीपीबी एक्सेस प्वाइंट पर जाकर 1 साल के भीतर अपने डिजिटल बचत खाते को रेग्युलर बचत खाते में अपग्रेड करें।
कौन खोल सकता है बैंक अकाउंट
डिजिटल सेविंग्स बैंक अकाउंट खाता 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति द्वारा खोला जा सकता है जिसके पास आधार और पैन कार्ड है। मंथली एवरेज बैलेंस बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है और खाता जीरो बैलेंस के साथ खोला जा सकता है। 1 फरवरी 2022 से खाते पर ब्याज दर 2.25 फीसदी है।
अकाउंट खोलने वक्त इन बातों का ध्यान रखें
- खाताधारक को 12 महीने के भीतर केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- केवाईसी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद डिजिटल बचत खाते को नियमित बचत खाते में अपग्रेड कर दिया जाएगा।
- इसमें आप अधिकतम 2 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।
- खाता खोलने के 12 महीने के भीतर केवाईसी पूरा नहीं होने पर खाता बंद कर दिया जाएगा।
- 12 महीने के भीतर केवाईसी पूरा करने के बाद, डिजिटल बचत खाते को डाकघर बचत खाते (पीओएसए) से जोड़ा जा सकता है।
बचत खाते पर ब्याज दरों में हो गई कटौती
जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अपने बचत खातों पर ब्याज दरों में भी कटौती कर दी है। यह कटौती 0.25 फीसदी की है और 1 फरवरी 2022 से प्रभावी हो चुकी है। 1 फरवरी 2022 से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बचत खाते में 1 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए 2.25 फीसदी सालाना की ब्याज दर है। पहले यह दर 2.50 फीसदी सालाना थी। 1 लाख रुपये से अधिक और 2 लाख रुपये तक के बैलेंस के लिए ब्याज दर घटाकर 2.50 फीसदी सालाना कर दी गई है। पहले यह दर 2.75 फीसदी सालाना थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications