Insurance Policies Services WhatsApp: अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से हमारे कई सारे फाइनेंस से जुड़े काम आसानी से हो जाते हैं। अब आप व्हाट्सएप के जरिए अपनी बीमा पॉलिसी को आसानी से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप प्रीमियम भर सकते हैं और पॉलिसी रिन्यू भी कर सकते हैं। कई बीमा कंपनियां इस सर्विस को ऑफर कर रही है।

व्हाट्सएप से बीमा पॉलिसी की सर्विसेस का यूज कैसे करें?
बीमा पॉलिसी खरीदना या रिन्यू करें
कई बीमा कंपनियां व्हाट्सएप के माध्यम से पॉलिसी खरीदने और रिन्यू करने का ऑप्शन देती हैं। सीएनबीसी रिपोर्ट के अनुसार, आप HDFC ERGO के व्हाट्सएप नंबर +91 8169500500 पर "Hi" भेजकर अपनी पॉलिसी से जुड़ी सर्विसेस का फायदा उठा सकते हैं।
HDFC ERGO General Insurance के अलावा आप किसी भी अन्य बीमा कंपनी का व्हाट्सएप नंबर प्राप्त करके इस फीचर का यूज कर सकते हैं। इसके बारे में आप पूरी जानकारी अपनी बीमा कंपनी से हासिल कर सकते हैं।
प्रीमियम पेमेंट करें
पॉलिसी का प्रीमियम भरने में भी आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। जैसे एलाईसी, पॉलिसीबाजार और कई बीमा कंपनियां ये सर्विस देती है कि आप व्हाट्सएप से ही ये काम कर सकें। एलआईसी ने व्हाट्सएप बॉट से प्रीमियम भुगतान की सर्विस को शुरु किया है। इसके लिए आपको LIC के रजिस्टर कस्टमर पोर्टल पर रजिस्टर होना होगा और व्हाट्सएप नंबर 8976862090 पर "Hi" भेजना होगा।
क्लेम स्टेट्स को ट्रैक करें
आप अपनी क्लेम स्टेट्स को भी व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रैक कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, Bajaj Allianz Life Insurance के व्हाट्सएप नंबर +91 8806727272 पर "Hi" भेजकर आप अपनी क्लेम स्टेट्स जान सकते हैं।
हेल्थ चेकअप रिमाइंडर
ICICI Lombard और अन्य बीमा कंपनियां व्हाट्सएप पर समय-समय पर हेल्थ चेकअप रिमाइंडर भेजते हैं, जिससे आप अपनी सेहत का ध्यान रख सकें।
व्हाट्सएप से बीमा सर्विसेस को यूज करने का फायदा
कहीं से भी, कभी भी आप बीमा पॉलिसी की सर्विसेस का यूज कर सकते हैं। इसके अलावा क्लेम स्टेटस, पॉलिसी की जानकारी, और प्रीमियम भुगतान आसानी से और तुरंत हो जाए। इसके अलावा पेपर वर्क कम होता है। आप डिजिटल डॉक्यूमेंट्स और रिसिप्ट को सीधे व्हाट्सएप पर हासिल कर सकते हैं। कई कंपनियां लाइव चैट सपोर्ट भी ऑफर करती हैं, जिससे यूजर्स को कई अन्य सर्विसेस यूज करने में मदद मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications