हम सब चाहते है कि हमारा पैसा जल्द से जल्द दोगुना हो जाए। इसके साथ ही इच्छा रहती है कि जमा किए गए पैसे की पूरी सुरक्षा भी रहे।
नई दिल्ली: हम सब चाहते है कि हमारा पैसा जल्द से जल्द दोगुना हो जाए। इसके साथ ही इच्छा रहती है कि जमा किए गए पैसे की पूरी सुरक्षा भी रहे। अगर आप लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। अगर आप भी किसान विकास पत्र (केवीपी) में निवेश करना चाहते हैं तो इस योजना से जुड़ी पूरी डिटेल लें यहां। FD से चाहिए ज्यादा ब्याज, तो करें इन 5 जगहों पर निवेश ये भी पढ़ें

10 साल में दोगुना हो जाएगा पैसा
पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश से निवेशक को उसका पैसा सुरक्षित होने और बेहतर रिटर्न की गारंटी मिलती है। इस योजना के लिए ब्याज की दर और निवेश के दोगुने होने की अवधि सरकार द्वारा तिमाही आधार पर तय की जाती है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट के अनुसार, किसान विकास पत्र में मैच्योरिटी अवधि 124 महीने है। अर्थात इस योजना में अब ग्राहक का निवेश 124 महीने यानी 10 साल और 4 महीनों में दोगुना हो जाएगा।
जानिए कौन कर सकते हैं निवेश
किसान विकास पत्र (केवीपी) में निवेश करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होना जरूरी है। इसमें सिंगल अकाउंट के अलावा ज्वॉइंट अकाउंट की भी सुविधा है। वहीं यह योजना नाबालिगों के लिए भी मैजूद है, जिसकी देखरेख अभिभावक को करना होता है। यह योजना हिंदू अविभाजित परिवार यानी एचयूएफ या एनआरआई को छोड़कर ट्रस्ट के लिए भी लागू है। केवीपी में 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10,000 रुपये और 50,000 रुपये तक के सर्टिफिकेट हैं, जिन्हें खरीदे जा सकते हैं।
निवेश की कोई सीमा नहीं होने से मनी लॉन्ड्रिंग का खतरा भी है, इसलिए सरकार ने 2014 में 50,000 रुपए से ज्यादा के निवेश पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया था। अगर 10 लाख या इससे ज्यादा निवेश करते हैं तो इनकम प्रूफ भी जमा करना होगा, जैसे आईटीआर, सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट। इसके अलावा पहचान पत्र के तौर पर आधार भी देना होता है।
जानिए कितनी है ब्याज दर
केवीपी के लिए वित्त वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही यानी 30 सितंबर तक इसकी ब्याज दर 6.9 फीसदी तय की गई है। यहां आपका निवेश 124 महीने में डबल हो जाएगा। अगर आप एकमुश्त 1 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको मेच्योरिटी पर 2 लाख रुपये मिलेंगे। 124 महीने की इस स्कीम की मैच्योरिटी पीरियड है। किसान विकास पत्र को जारी करने की तारीख के ढाई साल बाद भुनाया जा सकता है। केवीपी को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में भी स्थानांतरित किया जा सकता है। किसान विकास पत्र को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को स्थानांतरित किया जा सकता है। केवीपी में नॉमिनेशन की सुविधा उपलब्ध है। किसान विकास पत्र को पासबुक के आकार में जारी किया जाता है।
इन 3 तरह से खरीद सकते हैं आप
- सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट: इस तरह का सर्टिफिकेट खुद के लिए या किसी नाबालिग के लिए खरीदा जाता है।
- ज्वाइंट ए अकाउंट सर्टिफिकेट: इसे दो वयस्कों को ज्वाइंट रूप से जारी किया जाता है। दोनों होल्डर्स को भुगतान होता है, या जो जीवित हो
- ज्वाइंट बी अकाउंट सर्टिफिकेट: इसे दो वयस्कों को ज्वाइंट रूप से जारी किया जाता है। दोनों में से किसी एक को भुगतान होता है या जो जीवित हो
केवीपी में कैसे खोलें अकाउंट
आप किसी भी डाकघर में जाकर फॉर्म भरकर अकाउंट खोल सकते हैं। फॉर्म को आनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म पर पूरा नाम, जन्मतिथि और नामांकित व्यक्ति का पता लिखा होना चाहिए।
फॉर्म में परचेज अमाउंट की मात्रा स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए।
केवीपी फॉर्म की राशि का भुगतान चेक या नकद के माध्यम से किया जा सकता है। चेक के माध्यम से भुगतान कर रहे हैं, तो फॉर्म पर चेक नंबर की जानकारी लिखें। फॉर्म में स्पष्ट करें केवीपी एकल या ज्वॉइंट ए या ज्वॉइंट बी सदस्यता, किस आधार पर खरीदा जा रहा है। ज्वॉइंट रूप से खरीदने पर दोनों लाभार्थियों के नाम लिखें। लाभार्थी के नाबालिग होने पर उसकी जन्म तिथि (डीओबी), माता-पिता का नाम का नाम लिखें। फॉर्म जमा करने पर लाभार्थी के नाम, मेच्योरिटी तिथि और मेच्योरिटी राशि के साथ किसान विकास प्रमाणपत्र मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications