नई दिल्ली, जून 14। ऐसा माना जाता है कि स्टॉक अपने अप्रत्याशित स्वभाव के कारण केवल युवा और साहसी लोगों के लिए होते हैं। कहा जाता है कि पुराने लोगों को इस जोखिम भरी संपत्ति से दूर रहने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। मगर बहुत से लोग इसके उलट भी सोचते हैं। कई वित्तीय योजनाकारों का कहना है कि स्टॉक, युवा या वृद्ध, प्रत्येक निवेशक के लिए सही हैं, क्योंकि ये एक ऐसी एसेट है जो लंबी अवधि में मुद्रास्फीति को मात दे सकती हैं और एक बड़ाफंड तैयार करने में मदद कर सकती है। आप रिटायरमेंट के लिए भी शेयरों में निवेश कर सकते हैं। लंबे समय तक निवेश करने पर आपको शेयरों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पर कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
कहां करें निवेश
कम समय और कम जोखिम लेने की क्षमता के कारण रिटायरमेंट के करीब एक व्यक्ति को उन कंपनियों में निवेश करना चाहिए जो लगातार ग्रोथ करती हैं। फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स या एफएमसीजी, फार्मास्युटिकल और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनकी कमाई तेज रफ्तार से बढ़ती है और जो मार्केट ट्रेंड से ज्यादा प्रभावित नहीं होती हैं। युवा आयु वाले स्मॉल कैप में निवेश करके जोखिम ले सकते हैं।
इन फैक्टरों पर करें गौर
युवा नए और उभरते बिजनेसों पर दांव लगा सकते हैं। क्योंकि ये अपने निवेश के बढ़ने के लिए वर्षों तक इंतजार कर सकते हैं। मगर उनके उलट रिटायर्ड लोगों को क्वालिटी मैनेजमेंट द्वारा चलने वाली मैच्योर कंपनियों को देखना चाहिए। उन्हें ये देखना चाहिए कि कॉर्पोरेट गवर्नेंस पर कंपनी उच्च स्कोर करे, लगातार रिटर्न दिया हो और उनका इतिहास हाई डिविडेंड का भुगतान करने वाला होना चाहिए।
डायरेक्ट या इनडायरेक्ट
यहां डायरेक्ट और इनडायरेक्ट का मतलब है इक्विटी शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड के जरिए इनडायरेक्ट निवेश। डायरेक्ट निवेश में अधिक जोखिम है। जबकि इनडायरेक्ट में जोखिम कम है। क्योंकि इस तरह से आप अपना पैसा म्यूचुअल फंड में जाएगा और वो फिर उसे पूरी रिसर्च के साथ किसी शेयर में निवेश करते हैं। वे डेब्ट में थोड़ा निवेश करके जोखिम को मैनेज करते हैं।
एसआईपी का लें सहारा
स्टॉक मार्केट में एसआईपी करना कोई आम बात नहीं है। इसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। इसलिए किसी विशेषज्ञ की राय या सलाह लेना बहुत जरूरी है। उनसे आप ये जानें कि स्टॉक मार्केट में एसआईपी का तरीका क्या है और इसमें आपको कैसे निवेश करना है। वैसे यहां भी 500 रु, 1000 रु, 100000 रु और 1000000 रु भी निवेश कर कर सकते हैं।
कच्चा लालच न करें
शेयर बाजार निवेश करने के लिए एक बहुत ही फायदेमंद ऑप्शन हो सकता है। खासकर यदि आप कुछ ऐसे नुकसानों से बचते हैं जिनका सामना ज्यादातर नए निवेशक पहली बार शुरू करते समय करते हैं। शुरुआती लोगों को एक निवेश रणनीति तैयार करनी चाहिए जो उनके लिए काम करे और बाजार की स्थितियों की परवाह किए बिना अच्छे और बुरे दोनों समय में उस पर टिके रहें। कच्चे लालच से बचें। यानी किसी भी कॉल आदि से बचें। रिसर्च पर फोकस करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications