नई दिल्ली, फरवरी 7। डाक विभाग पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं को मैनेज करता है, जिनकी निगरानी भारत सरकार के संचार मंत्रालय द्वारा की जाती है। ये निवेश के डेब्ट प्रोडक्ट होते हैं, जो उन निवेशकों के लिए बेहतरीन दांव होते हैं जो अपने लगातार थोड़ी-थोड़ी बचत कर निवेश करना चाहते हैं। ये निवेश रिटायरमेंट या अन्य वित्तीय लक्ष्यों के लिए हो सकता है। पोस्ट ऑफिस बचत योजनाएं जोखिम मुक्त निवेश रिटर्न देती हैं। इस समय कुल मिलाकर नौ छोटी बचत योजनाएं हैं। हम यहां बैंक एफडी पर कम ब्याज दर के मद्देनजर निवेशकों के लिए तीन बेस्ट छोटी योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र (केवीपी) एक छोटी बचत योजना है जिसे किसी भी पोस्ट ऑफिस में न्यूनतम जमा राशि 1000 रु और फिर 100 रु के गुणकों में खोला जा सकता है, जिसमें अधिकतम जमा लिमिट नहीं है। यह खाता अकेले, अधिकतम 3 वयस्क मिल कर या नाबालिग की ओर से खोला जा सकता है। इस योजना की सबसे खास बात यह है कि आपके पैसे को दस साल और चार महीने में दोगुना करने की गारंटी देती है।
अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाए
खाताधारक की मृत्यु होने पर खाते को नॉमिनी व्यक्ति/कानूनी उत्तराधिकारियों को ट्रांसफर किया जा सकता है। जमा करने की तारीख से केवल 2 साल 6 महीने के बाद, केवीपी खाता सिंगल खाताधारक या संयुक्त खाते में सभी खाताधारकों की मृत्यु के कारण समय से पहले बंद किया जा सकता है। बैंक एफडी की तुलना में अधिक रिटर्न चाहने वाले लंबी अवधि के निवेशकों के लिए केवीपी पैसा दोगुना करने के लिए बढ़िया ऑप्शन है।
पीपीएफ
टैक्स बचत, सुरक्षित रिटर्न और सेफ्टी की बात आती है तो सार्वजनिक भविष्य निधि खाते (पीपीएफ) में निवेश को बहुत बेहतर माना जाता है। पीपीएफ एक ऐसा निवेश ऑप्शन है जो छूट-छूट-छूट (ईईई) कैटेगरी के अंतर्गत आता है, जिसका मतलब है कि आपकी प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपये तक की निवेश राशि टैक्स फ्री होगी। आपको मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने राशि भी टैक्स फ्री होगी।
15 साल के लिए निवेश
जिस साल में खाता खोला गया था, उसके समाप्त होने के 5 वर्ष बाद ही कुछ नियमों और शर्तों के साथ पीपीएफ खाते को समय से पहले बंद किया जा सकता है। हालांकि सुनिश्चित रिटर्न और टैक्स बेनेफिट पीपीएफ में निवेश बरकरार रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसमें 15 साल की लॉक-इन अवधि रहती है। नतीजतन, पीपीएफ जोखिम से बचने वालों के लिए बढ़िया लंबी अवधि वाला निवेश ऑप्शन है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम
बैंक एफडी में मौजूदा कम ब्याज को देखते हुए वरिष्ठ नागरिक सबसे अधिक पीड़ित हैं। इसलिए उन्हें आम तौर पर वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में निवेश करने की सलाह दी जाती है। यह योजना 60 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति के लिए है। ये खाता अकेले या जीवनसाथी के साथ संयुक्त रूप से खोला जा सकता है। खाते में 1000 रु के गुणकों में केवल एक जमा राशि की जमा की जा सकती है, जिसकी अधिकतम लिमिट 15 लाख रु है। इस योजना पर फिलहाल सालाना 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications