नयी दिल्ली। ट्रेन में सफर करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आप अपने पसंदीदा कोच और मनचाही सीट पर सफर कर सकेंगे। आईआरसीटीसी ने यह खास सुविधा शुरू की है, जिसके तहत आपको अपनी पसंद का कोच और सीट चुनने का ऑप्शन मिलेगा। इतना ही नहीं आईआरसीटीसी की नयी सर्विस के तहत आप यह भी जान सकेंगे कि हर कैटेगरी के कोच में कितनी सीटें खाली हैं। इसके अलावा आपको कोच ट्रेन के इंजन से कितनी दूर है आपको यह भी जानकारी दी जायेगी। दरअसल अब आप रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन देख सकेंगे। आईआरसीटीसी का रिजर्वेशन चार्ट अब ऑनलाइन दिखेगा। इसका मतलब है कि अब आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर ही बुकिंग और खाली सीटों की जानकारी ऑनलाइन ले सकेंगे।
आपको मिलेगी हर डिटेल
आपको अब ट्रेन के कोच और सीट से जुड़ी सारी जानकारी दी जायेगी। जैसे ट्रेन में जितने कोच होंगे आपको सभी की फुल डिटेल मिल जायेगी। आप हर कोच में कौन कौन सी सीटें खाली हैं ये देख सकेंगे और जिस कोच में मनचाही खाली सीट को बुक करवाना चाहेंगे उसे बुक कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेन खुलने के 4 घंटे पहले पहला रिजर्वेशन चार्ट ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसके बाद ट्रेन छूटने के आधा घंटा पहले आपको दूसरा चार्ट देखने को मिलेगा। दूसरे चार्ट में आवंटित सीटों में बदलाव होगा।
किसी करीबी के कोच में भी मिलेगी सीट
आईआरसीटीसी की नयी सुविधा के तहत आपको अपने किसी करीबी, दोस्त या रिश्तेदार के कोच में भी सीट बुक करने का मौका मिल सकता है। यदि आपका कोई करीबी किसी ट्रेन में सफर कर रहा है तो आप ऑनलाइन चार्ट से ये देख सकेंगे कि उस कोच में कोई बर्थ खाली है या नहीं। अब तक केवल श्रेणी वार सीट की उपलब्धता के बारे में ही पता चलता था। ऐसे में टिकट बुक करने पर किसी दूसरे कोच में भी रिजर्वेशन हो जाता था।
कैसे देखें चार्ट
अगर आप सीटों का चार्ट या कोच देखना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जायें और चार्ट्स, वेकेंसी के ऑप्शन पर क्लिक करें। इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको सफर की तारीख और किस स्टेशन पर चढ़ना है वो दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको आरक्षण चार्ट पूरा दिखेगा। इसके अलावा भी ऐप के जरिए आप यह जान सकते हैं कि ट्रेन में टीटीई ने खाली बर्थ को कहां आवंटित किया है।
यह भी पढ़ें - Tejas Express : अब हरिद्वार और देहरादून के लिए शुरू होगी प्राइवेट ट्रेन
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications