रेलवे का टिकट बुक करना अब और आसान हो गया है। आपको बता दें कि आधार कार्ड के जरिए ट्रेन से यात्रा करना आसान हो जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे का टिकट बुक करना अब और आसान हो गया है। आपको बता दें कि आधार कार्ड के जरिए ट्रेन से यात्रा करना आसान हो जाएगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन करने पर 12 टिकट बुक कराने सुविधा देती है। हालांकि, ट्रेन टिकट बुक कराने के लिए आधार अनिवार्य नहीं है। लेकिन बिना आधार कार्ड के आप महीने में सिर्फ 6 टिकट ही बुक सकते हैं। इसलिए देर ना करें और आज ही आईआरसीटीसी से आधार को लिंक करें। आधार अब सिर्फ 15 दिन में ही मिल जाएगा, जानिए कैसे? ये भी पढ़ें

टिकट बुकिंग करने के जान लें ये नियम
जनरल बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट सुबह 8 बजे खुलती है। जबकि एएसी तत्काल के लिए टाइमिंग 10 बजे और नॉन-एएसी तत्काल टिकट के लिए वेबसाइट 11 बजे खुलती है। वहीं कोई भी टिकट 120 दिन से पहले नहीं बुक नहीं किया जा सकता है। एक यूजर लॉगिन से सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच केवल एक बुकिंग की जा सकती है, जिसमें रिटर्न जर्नी शामिल है। अगर आप दोबारा टिकट बुकिंग करना चाहते हैं तो पहले लॉग-आउट करना होगा, फिर लॉगिन करने के बाद दूसरी बार टिकट बुकिंग की सुविधा मिलती है।
आईआरसीटीसी को करें आधार से लिंक
- आईआरसीटीसी से अपना आधार नंबर लिकं करने के लिए यूजर को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में जाना होगा।
- इसके बाद माय प्रोफाइल में जाकर अपडेट आधार पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी को आईआरसीटीसी पर डालना है।
- इस तरह आपका आधार नंबर आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक हो जाएगा। अब आप एक महीने में 12 टिकट बुक कर पाएंगे।
एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा तत्काल टिकट के लिए
- रेलवे ने तत्काल टिकट के तहत स्लीपर क्लास के लिए ट्रेन टिकट बुक करने के लिए कम से कम 100 रुपये और अधिकतम 200 रुपये का शुल्क तय किया है।
- एसी चेयर कार टिकट के लिए, भारतीय रेलवे द्वारा लगाए गए शुल्क 125-225 रुपये हैं।
- आप तत्काल टिकट को आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.irctc.co.in के अलावा रिजर्वेशन काउंटर से भी बुकिंग कर सकते हैं।
पीएनबी ने होम और कार लोन पर दिया ऑफर, जानें डिटेल ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications