भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की नई सर्विस शुरू की है। जिसके तहत रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट या जनरल टिकट खरीदने के लिए अब आ
नई दिल्ली, मार्च 3। भारतीय रेलवे की सब्सिडियरी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की नई सर्विस शुरू की है। जिसके तहत रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट या जनरल टिकट खरीदने के लिए अब आपको टिकट काउंटर पर लंबी लाइन नहीं लगानी होगी। दरअसल आईआरसीटीसी ने डिटिजल पेमेंट प्रोवाइडर पेटीएम के साथ मिलकर डिजिटल टिकटिंग की सुविधा दी है। यात्री ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों (एटीवीएम) के माध्यम से टिकट खरीद सकेंगे। यह पहली बार है जब भारतीय रेलवे रेल यात्रियों के बीच कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए एटीवीएम पर यूपीआई (यूपीआई) के जरिए टिकट सेवाओं के लिए डिजिटल रूप से भुगतान करने का विकल्प प्रदान कर रहा है। यह भारत के रेलवे स्टेशनों पर सभी एटीवीएम मशीनों पर पहले ही लाइव हो चुका है।

मिलेंगी ये सुविधाएं
रेलवे स्टेशनों पर लगाए गए एटीवीएम टच-स्क्रीन आधारित टिकटिंग कियोस्क हैं जो यात्रियों को स्मार्ट कार्ड के बिना डिजिटल भुगतान करने की अनुमति देता है। यात्री स्क्रीन पर जनरेटेड क्यूआर कोड को स्कैन करके अनारक्षित ट्रेन यात्रा टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट खरीद सकेंगे, अपने सीजनल टिकटों को रिन्यू कर सकेंगे और स्मार्ट कार्ड रिचार्ज भी कर सकेंगे। पेटीएम यात्रियों को अलग-अलग भुगतान विकल्पों के माध्यम से भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है- पेटीएम यूपीआई, पेटीएम वॉलेट, पेटीएम पोस्टपेड (बाय नॉव, पे लेटर), नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड।
कैशलेस लेनदेन और डिजिटल भुगतान को मिलेगा बढ़ावा
एटीवीएम के लिए पेटीएम का लेटेस्ट डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन कंपनी द्वारा रेल यात्रियों के लिए दी जाने वाली अलग-अलग सेवाओं के अतिरिक्त है, जिसमें ई-केटरिंग भुगतान और इसके ऐप के माध्यम से रिजर्व ट्रेन टिकट बुकिंग शामिल है। नई सुविधा देश भर में कैशलेस लेनदेन और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के कंपनी के प्रयास के अनुरूप है।
ऐसे करें एटीवीएम से टिकट बुक
- नजदीकी रेलवे स्टेशन पर स्थित एटीवीएम पर टिकट बुकिंग के लिए रूट का चयन करें या रिचार्ज के लिए स्मार्ट कार्ड नंबर दर्ज करें।
- भुगतान विकल्प के रूप में पेटीएम चुनें।
- लेनदेन को आसानी से पूरा करने के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करें।
- सेलेक्न के आधार पर एक फिजिकल टिकट जनरेट होगा या स्मार्ट कार्ड रिचार्ज किया जाएगा।
आईआरसीटीसी ने तत्काल टिकट में किया बड़ा बदलाव
रेलवे ने कन्फर्म तत्काल टिकट को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब ट्रेन में तत्काल टिकट मिलना पहले की तुलना में और ज्यादा आसान हो जाएगा। आईआरसीटीसी ने अपने पुराने में ऐप में कई तरह के बदलाव किए हैं। आईआरसीटीसीटी ने कन्फर्म टिकट नाम से इस ऐप को दर्शाया है। इस ऐप पर तत्काल कोटा के तहत मौजूद सीटों की जानकारी दी गई है। सबसे खास बात यह है कि अब अलग-अलग ट्रेन नंबर डालकर तत्काल कोटे से उपलब्ध सीट खोजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस ऐप के जरिए आप किसी भी रूट पर चलने वाली ट्रेनों में आज, कल और परसों के लिए तत्काल कोटा के तहत उपलब्ध सीटों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। अब आपको अलग-अलग ट्रेन नंबर डालकर उपलब्ध सीट खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एक साथ ही उस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों में उपलब्ध टिकट का पूरा ब्योरा हासिल कर सकते हैं। यह ऐप आप गूगल प्ले स्टोर या आईआरसीटीसी ऐप के जरिये भी डाउनलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications