नयी दिल्ली। वैसे तो उम्मीद की जाती है कि आपकी कंपनी ईमानदारी से हर महीने आपके वेतन से ईपीएफओ में कटौती की गई राशि को आपके पीएफ खाते में जमा कर रही है। फिर भी सभी खाताधारकों को यह जानना बेहतर होगा कि वास्तव में पैसा जमा हो रहा है या नहीं। ये आपकी कंपनी की ईमानदारी पर सवाल उठाना नहीं है, बल्कि अपने खाते में हो रही मूवमेंट को चेक करने जैसा है। इससे आपको अपने पीएफ खाते में जमा पैसे के बारे में भी पता चलता रहेगा, जिसे आप जरूरत पड़ने पर निकाल भी सकते हैं। क्या आप ये सोच रहे हैं कि ईपीएफओ खाते की जानकारी इसके ऑफिस में जाए बिना पता लगाने का कोई तरीका है? तो बता दें कि बिलकुल है। आप यह ईपीएफओ ऑफिस जाए बिना बहुत आसानी से जान सकते हैं। यहां आपको केवल एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) की आवश्यकता है।
ईपीएफओ देता है ढेरों ऑनलाइन सर्विस
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अकाउंट / सदस्य पासबुक के सालाना प्रोविडेंट फंड स्टेटमेंट के माध्यम से अपने सभी खाताधारकों को उनके प्रोविडेंट फंड (पीएफ) और पेंशन के लिए किए गए योगदान को चेक करने के लिए ऑनलाइन सुविधा देता है। आप ईपीएफओ के पोर्टल पर उपलब्ध ई-पासबुक सुविधा के माध्यम से महीने-दर-महीने आधार पर भी इसे चेक कर सकते हैं। वैसे इसे हर महीने ही चेक करना बेहतर ऑप्शन है। ध्यान दें कि आप अपने पीएफ स्टेटमेंट को सदस्य ई-पासबुक में अपने अकाउंट में लॉग इन करके ऑनलाइन देख सकते हैं।
कर सकतें हैं शिकायत
यदि आपकी कंपनी किसी मामले में अपने दायित्व को पूरा करने में विफल रहती है तो खाताधारक यानी आपके पास एक उपाय होगा जिसका आप लाभ उठा सकते हैं। ईपीएफओ नियोक्ता से बकाया की वसूली के लिए अधिनियम के दंडात्मक प्रावधानों को लागू कर सकता है। ऐसे एम्प्लोयर के खिलाफ कार्रवाई के लिए ईपीएफओ द्वारा IPC की धारा 406/409 के तहत पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है। तो बेहतर यही है कि ईपीएफओ के ऑनलाइन पोर्टल से हर महीने अपने बैलेंस को चेक करते रहें।
ऐसे पता चलेगा पीएफ अकाउंट स्टेटस
अकाउंट में लॉग इन होने पर साल में डिफ़ॉल्ट अवधि आपके खाते में दिखाई देगी। आपको यहीं दिखेगा कि आपके एम्प्योर द्वारा मासिक कटौती का कौन सा हिस्सा पीएफ कम्पोनेंट और पेंशन कम्पोनेंट में डाला जा रहा है। वर्तमान में आपको अपने पीएफ खाते में मासिक योगदान के लिए क्रेडिट राशि का अपने रजिस्टर्ड मोबाइल फोन पर एक एसएमएस भी मिल सकता है। पीएफ खाताधारकों के लिए इसे और भी आसान बनाने के लिए, एम्प्लोयर द्वारा वेतन से की गई कटौती को जैसे ही जमा करता है, ईपीएफओ खाताधारकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर एसएमएस संदेश भेज देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications