हर कमाई करने वाले व्यक्ति को आयकर रिटर्न दाखिल करना जरूरी है। अब रिटर्न की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आईटीआर दाखिल करने के बाद इसे वेरिफाई करना जरूरी है।
नई दिल्ली, मार्च 22। हर कमाई करने वाले व्यक्ति को आयकर रिटर्न दाखिल करना जरूरी है। अब रिटर्न की प्रक्रिया पूरी करने के लिए आईटीआर दाखिल करने के बाद इसे वेरिफाई करना जरूरी है। बता दें कि यदि तय समय सीमा में आईटीआर वेरिफाई नहीं किया जाता तो इसे इनवैलिड माना जाता है। टैक्स रिटर्न फाइल करने के 120 दिनों के अंदर वेरिफिकेशन करना होता है। इसके वेरिफिकेशन का सबसे आसान तरीका आईटीआर ई-वेरिफिकेशन है।

बता दें कि इनकम टैक्स रिटर्न करने की साइट पर ई-फाइलिंग साइट पर रजिस्टर्ड और गैर-रजिस्टर्ड दोनों यूजर्स इस सर्विस का उपयोग कर सकते हैं। खास बात ये है कि टैक्स रिटर्न की जांच के लिए दूसरे विकल्प भी हैं, जिनमें से एक ऑफलाइन तरीका भी है। वहीं आधार बेस्ड ओटीपी के अलावा दूसरे तरीके से भी आप आईटीआर वेरिफाई कर सकते हैं। चलिए हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताते हैं जिसके द्वारा आप आसानी से इनकम टैक्स रिटर्न के वेरीफाई कर सकते हैं। कम आएगा बिजली का बिल, होगी हजारों की बचत बस करना होगा ये काम
नेट बैंकिंग के मदद से करें आईटीआर वेरिफिकेशन
- आईटीआर वेरिफिकेशन करने के लिए आप ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर सबसे पहले आप जिस बैंक का नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं उसे चुनें।
- इसके बाद आपको बैंक के नेट बैंकिंग पेज पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- इसके बाद आप यहां ई-वेरिफिकेशन का ऑप्शन चुनें। इसके बाद EVC का ऑप्शन चुनें। इसके बाद टैक्स टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको दोबारा इनकम टैक्स की वेबसाइट पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- फिर My Account पर क्लिक करें। इसके बाद Generate EVC का विकल्प चुनें।
- फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक कोड भेजा जाएगा।
- 72 घंटे के बाद इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर E-Verify ऑप्शन का चुनाव करें।
- आखिर में I have EVC already का ऑप्शन चुनकर कोड डालें और वेरीफाई कर दें।
एटीएम की मदद से करें आईटीआर वेरिफिकेशन
- सात बैंक एटीएम कार्ड का उपयोग करके ई-वेरिफिकेशन ऑफर करते हैं। इनमें कोटक महिंद्रा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईडीबीआई बैंक और एक्सिस बैंक है।
- अगर आपके पास इनमें से किसी भी बैंक का खाता है तो आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बैंक अकाउंट पैन नंबर का जुड़ा होना भी जरूरी है।
- आप अपने एटीएम कार्ड का यूज करके ईवीसी जेनरेट कर सकते हैं। इसके लिए अपने बैंक के एटीएम में जाएं और अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करें। अपना एटीएम पिन डालने के बाद, रिटर्न दाखिल करने के लिए ईवीसी जेनरेट करें का विकल्प चुनें। आपके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर ईवीसी भेजा जाएगा।
आईटीआर-वी की फॉर्म से वेरिफिकेशन
आप अपने आईटीआर-वी फॉर्म से भी वेरीफाई करा सकते है। इसके लिए आपको अपनी आईटीआर-वी फॉर्म पर नीले पेन से साइन करना होगा और उसको CPC, Post Box No- 1, Electronic City Post Office, Bangalore - 560100, Karnataka, India के पते पर पर स्पीड पोस्ट सेवा से भेजना होगा। जैसे ही आपकी कॉपी वहां पहुंचेगी वैसे ही आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक नोटिफिकेशन आएगा और आपका आईटीआर वेरिफाई हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications