ITR Filing Process: अगर आपने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अपना आयकर रिटर्न (ITR) जमा नहीं किया है, तो आपके पास लेस फीस के साथ ऐसा करने के लिए 15 जनवरी 2025 तक का समय है। इस डेडलाइन से चूकने का मतलब है कि आप रिटर्न दाखिल नहीं कर सकते हैं और आपको कानूनी मुद्दों और दंड का सामना करना पड़ सकता है।
इसकी डेडलाइन पहले 31 दिसंबर 2024 थी और बाद में इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बढ़ाकर 15 जनवरी 2025 कर दिया था। आइए आपको बताते हैं कि इनकम टैक्स रिटर्न को आप कैसे फाइल कर सकते हैं।

आयकर रिटर्न दाखिल करने का प्रोसेस
- अपना ITR दाखिल करने के लिए, आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब अपने पैन कार्ड नंबर का उपयोग करके लॉग इन करें और अपनी आय के आधार पर उपयुक्त ITR फ़ॉर्म चुनें।
- फिर असिसमेंट ईयर - FY24 के लिए AY2024-25 सेलेक्ट करें।
- इसके बाद जरूरी पर्सनल डिटेल्स और डिडक्शन भरें और फाइलिंग पर ₹ 5,000 का लेट फीस लागू होगा।
- आधार ओटीपी का उपयोग करके सबमिट करें और वेरिफाई करें और वहीं अगर आप चाहें तो इनकम टैक्स ऑफिस जाकर भी फॉर्म जमा करके भी वेरिफाई का ऑप्शन चुन सकते हैं।
बिलेटेड ITR के साथ देनी होगी लेट फीस
आयकर अधिनियम की धारा 234F के तहत, बिलेटेड ITR के लिए लेट फीस वार्षिक आय के आधार पर डिवाइड किया जाता है। यदि आपकी आय ₹5 लाख से कम है, तो ₹1,000 का शुल्क लागू होता है। ₹5 लाख से अधिक की आय के लिए, शुल्क ₹5,000 है। आयकर अधिनियम की धारा 276 CC के तहत कर रिटर्न दाखिल न करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
आईटीआर दाखिल करने की डेडलाइन 31 जुलाई थी। जो लोग इस समयसीमा से चूक गए थे, उनके पास पेनल्टी के साथ विलंबित रिटर्न दाखिल करने के लिए 31 दिसंबर 2024 तक का समय था। आयकर विभाग ने इस समयसीमा को बढ़ाकर 15 जनवरी 2025 कर दिया था।
समय पर आईटीआर फाइलिंग है जरूरी
समय पर अपना ITR दाखिल करने से भविष्य में होने वाली वित्तीय परेशानी से बचने में मदद मिलती है। अगर आपने अभी तक यह प्रोसेस पूरा नहीं किया है, तो किसी भी कानूनी परिणाम या दंड से बचने के लिए इसे तुरंत पूरा करना जरूरी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications