Jan Dhan account KYC: प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक देशभर में करोड़ों खाते खोले जा चुके हैं। इनमें से कई खाते ऐसे हैं जो 2014 और 2015 में खुले थे और अब 10 साल पूरे कर रहे हैं। बैंकिंग नियमों के अनुसार, ऐसे सभी खातों में अब री-केवाईसी (Re-KYC) कराना जरूरी है।

30 सितंबर आखिरी तारीख
बैंकों ने साफ कर दिया है कि 30 सितंबर 2025 तक जिन खातों की री-केवाईसी पूरी नहीं होगी, वे अस्थायी रूप से बंद हो सकते हैं। ऐसे में खाताधारकों को सरकारी सब्सिडी और बाकी योजनाओं का फायदा पाने में परेशानी आ सकती है।
री-केवाईसी क्या है?
री-केवाईसी का मतलब है खाते से जुड़ी जानकारी को फिर से अपडेट करना। इसमें ग्राहक को बैंक में जाकर अपना नाम, पता, फोटो और पहचान पत्र जैसी जरूरी जानकारी दोबारा जमा करनी होती है। इसका उद्देश्य खातों की सुरक्षा बढ़ाना और फर्जीवाड़े पर रोक लगाना है।
सरकार चला रही है विशेष अभियान
देशभर में 1 जुलाई 2025 से फाइनेंशियल इनक्लूजन सचुरेशन कैंपेन शुरू किया गया है। इसके तहत पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को री-केवाईसी की सुविधा दी जा रही है। अब तक हजारों पंचायतों में कैंप लगाए जा चुके हैं और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने खाते अपडेट कर लिए हैं।
क्यों जरूरी है री-केवाईसी?
खाते को सक्रिय बनाए रखने के लिए
सरकारी योजनाओं के पैसे सीधे खाते में पाने के लिए
बैंकिंग सेवाओं का बिना रुकावट फायदा लेने के लिए
धोखाधड़ी और फर्जी खातों को रोकने के लिए
जन धन योजना की खास बातें
प्रधानमंत्री जन धन योजना की शुरुआत 2014 में हुई थी। इसका मकसद देश के हर नागरिक को बैंकिंग सर्विसों से जोड़ना है। इस योजना के तहत कोई भी व्यक्ति जीरो बैलेंस पर खाता खुलवा सकता है।
मुख्य फायदे
जमा राशि पर ब्याज मिलता है।
1 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा कवर।
30000 रुपए का जीवन बीमा (कुछ शर्तों पर)।
खाता खोलने के लिए कोई न्यूनतम बैलेंस जरूरी नहीं।
सरकार की सब्सिडी और योजनाओं का पैसा सीधे खाते में आता है।
6 महीने तक खाता चलाने पर 5000 रुपए तक ओवरड्राफ्ट सुविधा।
पेंशन और बीमा जैसी अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध।
समय पर कराएं प्रोसेस
बैंकिंग विशेषज्ञों का कहना है कि जिन खातों को 10 साल पूरे हो चुके हैं, उनके धारकों को तुरंत री-केवाईसी पूरी कर लेनी चाहिए। यह प्रोसेस आसान और फ्री है। खाताधारक चाहे तो बैंक शाखा में जाकर या पंचायत स्तर पर चल रहे कैंप में इसे पूरा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications