नयी दिल्ली, जुलाई 25। मोदी सरकार ने देश के गरीबों और पिछड़ों को बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अपने पहले कार्यकाल के पहले साल में ही प्रधानमंत्री जनधन योजना का शुभारंभ किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना की घोषणा 15 अगस्त 2014 को की थी। इस योजना का उद्देश्य हर परिवार के लिए एक बैंक खाता खोलने का था। देश का कोई भी नागरिक जनधन योजना के तहत देश के किसी भी बैंक में अपना खाता खुलवा सकता है। 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी जनधन खाता खुलवा सकते हैं। चलिए आज हम आपको जनधन के तहत खाता खुलवाने के 5 बड़े लाभ बताते हैं।
जीरो बैलेंस पर नहीं लगता चार्ज
सामान्य तौर पर बैंक खातों में हर महीने कुछ न्यूनतम राशि मेंटेन करना पड़ता है। कई प्राइवेट बैंकों में तो 10,000 रुपये तक न्यूनतम बैलेंस रखना पड़ता है। एक सामन्य परिवार के लिए इतने रुपये बैंक खाते में हमेशा रखना मुश्किल हो सकता है। जनधन योजना के तहत खुलवाये गये खाते का एक बड़ा फायदा है कि इसमें आपको मासिक न्यूनतम बैलेंस खाते में रखने की जरूरत नहीं है। आपसे शून्य बैलेंस रखने पर भी कोई शुल्क नहीं वसूला जायेगा। दूसरा फायदा यह है कि जनधन खाते में यदि आप जमा राशि रखते हैं तो आपको उस पर ब्याज भी मिलेगा।
जनधन पर है ओवरड्रॉफ्ट की सुविधा
अगर आपका जनधन खाता 6 महीने पूराना हो गया है तो आप बैंक से ओवरड्राफ्ट भी ले सकेंगे। जनधन खाते पर 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है। पहले ओवरड्रॉफ्ट की लिमिट 5,000 रुपये थी, मगर पिछले ही साल सरकार ने इसे दोगुना कर 10,000 रुपये कर दिया गया था। जनधन खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्ड मिलता है, जिसके माध्यम से वे ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
जनधन के साथ मिलता है बीमा लाभ
सरकार के आकड़ो के अनुसार अब तक जनधन योजना के तहत 37 करोड़ से अधिक खाते खोले गये हैं। अगर आप जनधन योजना के कुछ नियमों का पालन करते हैं तो आपको 30,000 रुपये का जीवन कवर और दुर्घटना के कारण मृत्यु होने की स्थिति में 2,00,000 रुपये परिवार को मिलते हैं। बीमा के फायदे को प्रधानमंत्री जन धन योजना का सबसे महत्वपूर्ण लाभ माना जाता है। पहले बीमा कि राशी 1 लाख रुपये थी जिसे सरकार ने बढ़ाया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications