नई दिल्ली, फरवरी 20। प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) ने पिछले साल अगस्त में सात साल पूरे कर लिए थे। तब केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा था कि 18 अगस्त 2021 तक इस योजना के तहत 43 करोड़ से अधिक खाते खोले गए हैं। आज ये संख्या कहीं अधिक हो चुकी है। इस योजना को "सबसे बड़ी वित्तीय योजनाओं में से एक" के रूप में जाना जाता है। इस योजना को दुनिया भर में सराहा गया। यह योजना देश के गरीब और समाज के हाशिए के वर्ग के लिए वित्तीय सेवाओं, अर्थात् बचत और जमा खातों, रेमिटेंस, क्रेडिट, बीमा और पेंशन तक किफायती तरीके से एक्सेस सुनिश्चित करती है। पर क्या आप जानते हैं कि जनधन खाताधारक इस योजना के तहत जरूरत के समय 10000 रु तक ले सकते हैं और भी उस स्थिति में भी जबकि उनके खाते में जीरो बैलेंस हो। आगे जानिए कैसे 10000 रु लिए जा सकते हैं।
ऐसे मिलते हैं 10000 रु
केंद्र की जनधन योजना के खाताधारकों को शॉर्ट टर्म लोन के रूप में 10,000 रु तक की राशि निकालने की अनुमति मिलती है। यह सीमा पहले 5,000 रु थी लेकिन सरकार ने 2020 में इस राशि को दोगुना कर दिया। ये राशि ओवरड्राफ्ट के रूप में मिलती है।
क्या होता है ओवरड्राफ्ट
यह एक वित्तीय सुविधा या इंस्ट्रूमेंट है जो खाताधारक को अपने बैंक खाते (बचत या चालू) से जरूरत के समय पैसे निकालने में सक्षम बनाता है, फिर भले ही उनके खाते में कोई बैलेंस हो या न हो। किसी भी अन्य क्रेडिट सुविधा की तरह, जब कोई खाताधारक ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाता है तो बैंक ब्याज दर लगाता है। ओवरड्राफ्ट सुविधा के तहत आमतौर पर सीमित राशि निकालने की सुविधा मिलती है। जनधन खाताधारकों के लिए यह लिमिट 10000 रु है।
ये काम जरूर करें
जैसा कि आप जान गए होंगे कि ओवरड्राफ्ट एक लोन होता है। जरूरत के समय आप इस सुविधा का इस्तेमाल करके खाते से 10000 रु तक निकाल सकते हैं। यानी आपके खाते में पैसे हों या नहीं आपको 10 हजार रु तक मिल जाएंगे। मगर एक बात का ध्यान रहे कि इसके लिए आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। खाते को आधार से लिंक करा कर आप खाते से 10 हजार रु तक का ओवरड्राफ्ट ले सकते हैं।
जानिए बाकी नियम
आधार लिंक होने के साथ साथ ओवरड्राफ्ट लेने के लिए पहले 6 महीनों तक आपको अपने जनधन खाते में एक निश्चित अकाउंट बैलेंस रखना होगा और वो भी लगातार। साथ ही आपको उस रूपे डेबिट कार्ड से भी लेनदेन करनी होगी, जो खाते के लिए मिला बैंक या पोस्ट ऑफिस से मिला हो। कुल मिला कर बैंक आश्वस्त होना चाहता है कि आप एक्टिव प्रोफाइल रखते हैं। बैंक के आश्वस्त होने पर वो आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा देगा। इसके लिए आपको थोड़ा ब्याज चुकाना होता है।
जानिए बाकी फायदे
जनधन योजना के तहत जो रूपे डेबिट कार्ड मिलता है उस पर 1 लाख रु का दुर्घटना बीमा भी दिया जाता है। इसके लिए मिनिमम बैलेंस रखना भी जरूरी नहीं होता। मगर आधार से खाता लिंक होना जरूरी है। वरना आपको यह फायदा नहीं मिलेगा। एक और 30000 रु का अतिरिक्त बीमा बेनेफिट भी मिलता है। यानी खाताधारक की मृत्यु पर 1.3 लाख रु का क्लेम किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications