नई दिल्ली, अगस्त 3। आज के समय में एंटरटेनमेंट के लिए ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स और जी5 जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म काफी दमदार कंटेंट ऑफर कर रहे हैं। मगर अहम बात यह है कि इन प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस फ्री नहीं है, बल्कि आपको इसके लिए पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि एक तरीका ऐसा है, जिससे आपको कम पैसों में ही इन ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन मिल सकता है। रिलायंस जियो सहित बाकी कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान में ही इन ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस देती हैं और वो भी फ्री में।
जियो के पास कई प्लान
जियो ऐसे कई पोस्टपेड और प्रीपेड प्लान ऑफर करती हैं, जिनमें आपको ढेरों अतिरिक्त बेनेफिट मिलते हैं। ये प्लान हाई-स्पीड डेटा और फ्री ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस ऑफर करते हैं। कुछ प्रीपेड प्लान में आपको डीज्नी+ हॉटस्टार का एक्सेस भी मिलेगा। हालांकि सभी प्लानों में ये बेनेफिट नहीं मिलता। यहां हम आपको रिलायंस जियो के उन प्लान्स की जानकारी देंगे जिनमें आपको नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम और डिज़नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा।
399 रु वाला प्लान
जियो का 399 रु वाला यह पोस्टपेड प्लान है। हमारी लिस्ट में यह सस्ता प्लान है, जिसमें आपको नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज्नी+ हॉटस्टार का एक्सेस ऑफर करती है। इस प्लान में 200 जीबी के अधिकतम डेटा रोलओवर के साथ 75 जीबी डेटा मिलता है। आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। 75 जीबी डेटा खत्म होने पर आपको प्रति 10 रु पर 1 जीबी डेटा खरीदना होगा। आपको रोज 100 एसएमएस भी मिलते हैं। अमेजन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन का एक्सेस 1 साल तक वैलिड रहेगा।
599 रु और 799 रु वाले प्लान
ये दोनों पोस्टपेड प्लान हैं। 599 रु वाले प्लान में आपको 100 जीबी और 799 रु में 150 जीबी डेटा मिलेगा। दोनों की डेटा रोलओवर लिमिट 200 जीबी की है। रोलओवर का मतलब बचे हुए डेटा को आगे इस्तेमाल करने की सुविधा। 599 रु प्लान को जियोपोस्टपेड कनेक्शन का उपयोग करके परिवार के किसी अतिरिक्त सदस्य के साथ साझा किया जा सकता है। वहीं 799 रु वाले को आप दो सदस्यों के साथ साझा कर सकते हैं। इन प्लानों के बाकी बेनेफिट 399 रु वाले प्लान की ही तरह हैं।
999 रु और 1499 रु वाले प्लान
ये दोनों भी पोस्टपेड प्लान हैं। 999 रु वाले को तीन लोगों के साथ शेयर किया जा सकता है। इस प्लान में 200 जीबी डेटा मिलेगा। 1499 रु वाले प्लान में शेयरिंग की सुविधा नहीं है। ये प्लान 300 जीबी डेटा के साथ आता है। बाकी बेनेफिट ऊपर बताए गए प्लान की तरह हैं।
चेक करें प्रीपेड प्लानों की लिस्ट
जियो के 4 ऐसे प्रीपेड प्लान हैं, जिनमें ओटीटी प्लेटफॉर्म का बेनेफिट मिलता है। इनमें 401 रु, 598 रु, 777 रु और 2599 रु वाले प्लान शामिल हैं। इन चारों ही प्लानों में एक साल के लिए फ्री में डिज्नी+ हॉटस्टार का एक्सेस मिलेगा। इनमें 401 रु वाले की वैलिडिटी 28 दिन, 598 रु वाले प्लान की 56 दिन, 777 रु वाले प्लान की 84 दिन और 2599 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications