देश का सबसे बड़ा नेटवर्क रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों बड़ा झटका दिया है। अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काम की है।
नई दिल्ली: देश का सबसे बड़ा नेटवर्क रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों बड़ा झटका दिया है। अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके काम की है। कंपनी ने अपना लोकप्रिय प्लान अब बंद कर दिया है। जी हां अब ग्राहक जियो का 98 रुपये वाला प्लान रिचार्ज नहीं करा पाएंगे, कंपनी ने इस प्लान को अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है। जियो ने 98 रुपये वाले इस प्रीपेड प्लान को पिछले साल दिसंबर में अपडेट किया था। 98 रुपये प्लान, कंपनी का सबसे सस्ता प्लान था जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की थी। लेकिन अब दर्शकों को यह प्लान नहीं मिलेगा।
अब 129 रुपये का है शुरुआती प्लान
वहीं अब कंपनी का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 129 रुपये का है। जियो के 129 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 2जीबी डेटा मिलता है। प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है। वहीं, दूसरे नेटवर्क के नंबर पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 1,000 मिनट मिलते हैं। प्लान में 300 एसएमएस और जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जियो के 98 रुपये प्लान में मिलते थे ये फायदा
जियो के प्रीपेड प्लान्स की लिस्टिंग से बाहर हुए 98 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। प्लान में यूजर्स को टोटल 2जीबी डेटा मिलता है। रिलायंस जियो के इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है। साथ ही, यूजर्स को 300 एसएमएस भेजने की सहूलियत मिलती है। प्लान में दूसरे नेटवर्क के नंबर पर की जाने वाली कॉल में 6 पैसे प्रति मिनट का IUC चार्ज लगता है।
जियो 999 रुपये का नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान
रिलायंस जियो ने पिछले दिनों कई बार प्रीपेड लिस्टिंग में अपने प्लान्स को इधर-उधर किया है। हाल में 1,299 रुपये और 129 रुपये वाले प्लान को Others सेक्शन में लाया गया है। इस बार 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को पूरी तरह से हटा दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने 999 रुपये का नया प्रीपेड रीचार्ज प्लान पेश किया था। इस प्लान में 3 जीबी डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है। जिसकी वैधता 84 दिनों की है। इस प्लान में डेली कोटा खत्म होने के बाद यूज़र्स 64Kbps की स्पीड पर कंटेंट ब्राउज़ या डाउनलोड कर सकते हैं। नए प्लान में अनलिमिटेड जियोसे जियो और लैंडलाइन वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा नॉन-जियो कॉलिंग के लिए प्लान में 3,000 मिनट मिलते हैं। जियो के इस 999 रुपये प्रीपेड प्लान में भी अन्य प्लान की तरह प्रति दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। जियो के पास 599 रुपये और 399 रुपये का भी प्रीपेड प्लान है, जिसमें भी 84 दिनों की वैधता मिलती है। लेकिन इन प्लान में डेली डेटा कोट 2 जीबी और 1.5 जीबी दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications