रिलायंस जियो के 100 रुपये से कम वाले प्लान को तलाश रहे हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। इस प्लान में कम कीमत में भी आपको ज्यादा डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग समेत अन्य बेनिफिट्स की सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो के 100 रुपये से कम वाले प्लान को तलाश रहे हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। इस प्लान में कम कीमत में भी आपको ज्यादा डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग समेत अन्य बेनिफिट्स की सुविधा मिलेगी। कम कीमत में ज़्यादा ऑफर देने वाले प्लान में से ही एक जियो का 100 रुपये का प्लान है। इस प्लान में डेटा और कॉलिंग बेनिफिट देने में कोई समझौता नहीं करते हैं। रिलायंस जियो अपने हर ग्राहकों की सहुलियत के हिसाब से सस्ते कीमत के प्लान में भी मुफ्त कॉलिंग और ज़्यादा डेटा देता है, और बात करें जियो फोन की तो इसमें 75 रुपये का प्लान भी शामिल है।
ग्राहकों को 28 दिनों के लिए मिलेगा 3जीबी डेटा
रिलायंस जियो अपने जियो फोन यूज़र्स के लिए 75 रुपये जैसा बेहद कम कीमत वाला प्लान भी उपलब्ध कराती है, जिसमें यूज़र को डेटा की भरमार मिलती है। मालूम हो कि जियो.कॉम पर दी गई जानकारी के मुताबिक 75 रुपये वाले इस प्लान में फ्री कॉलिंग से लेकर कई फायदे दिए जा रहे हैं। इस प्लान में यूज़र्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। सिर्फ 75 रुपये के इस प्लान में यूज़र्स को टोटल 3जीबी डेटा का बेनिफिट मिलता है, यानी कि इसमें ग्राहकों को 28 दिनों के लिए 3जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा प्लान में टोटल 50 एसएमएस भी किए जा सकते हैं।
दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए मिलेंगे 500 मिनट
दूसरी ओर बता दें कि इसमें Onnet Voice यानी कि जियो टू जियो कॉलिंग बिलकुल फ्री है। लेकिन अगर ग्राहक जियो के अलावा किसी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें 500 मिनट दिए जाएंगे। ध्यान रहे कि यह प्लान सिर्फ रिलायंस के जियोफोन पर ही काम करेगा। इस प्लान के बाकी बेनिफिट की बात करें तो जियो अपने ग्राहकों को जियो ऐप्स का एक्सेस मुफ्त में देता है। जानकारी के लिए बता दें कि जियो की म्युज़िक, मूवी से लेकर कई ऐप्स शामिल है, जिसमें जियो सिनेमा, जियोसावन जैसी ऐप्स है।
एयरटेल के 100 रु से कम के प्लान में मिलेगा 6जीबी हाई-स्पीड इंटरनेट डाटा
दूसरी ओर आपको एयरटेल के 100 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारें में बता दें। एयरटेल के पोर्टफोलियो में 98 रुपये का एक 4जी डाटा वाउचर शामिल है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 6 जीबी 3जी/4जी हाई-स्पीड डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इसमें यूजर्स को वॉयस कॉलिंग या फिर एसएमएस की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। इस प्लान का इस्तेमाल यूजर्स तब कर सकते हैं जब उनके मौजूदा प्लान की दैनिक डाटा लिमिट खत्म हो जाए। इसके अलावा अगर आप एयरटेल का ही कम कीमत वाला डाटा पैक रिचार्ज करना चाहते हैं तो कंपनी के पोर्टफोलियो में इसके लिए भी एक विकल्प शामिल है। कंपनी 48 रुपये का एक प्लान ऑफर कर रही है। इसके तहत यूजर्स को 3 जीबी 3G/4G हाई-स्पीड डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन की है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications