रिलायंस जियो ने अपने जियो फाइबर ग्राहकों के लिए आखिरकार अमेजन प्राइम वीडियो का अपडेट जारी कर दिया है। जियो फाइबर सेटटॉप में यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो एप का भी सपोर्ट मिलेगा।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने अपने जियो फाइबर ग्राहकों के लिए आखिरकार अमेजन प्राइम वीडियो का अपडेट जारी कर दिया है। जियो फाइबर सेटटॉप में यूजर्स को अमेजन प्राइम वीडियो एप का भी सपोर्ट मिलेगा। जानकारी दें कि रिलायंस जियो ने इस साल की शुरुआत में अपने जियो फाइबर यूजर्स के लिए जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराया था। वहीं अब सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स को अमेजन प्राइम वीडियो सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है। हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि ओटीटी लिस्ट में अब अमेजन प्राइम वीडियो भी शामिल है।
ग्राहकों को मिलेगा इन सारे ऐप्स की सुविधा
इसके साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहले इसका सब्सक्रिप्शन खरीदना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार जियो फाइबर की ओटीटी लिस्ट में अमेजन प्राइम वीडियो ऐप भी शामिल हो गया है। लेकिन इसके सब्सक्रिप्शन की कीमत को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि ओटीटी लिस्ट में जियो फाइबर की ओटीटी लिस्ट में आपको SunNXT, Disney+ Hotstar, Zee5, SonyLiv, Voot, Jio Cinema, ALT Balaji और अब अमेजन प्राइम जैसे ऐप्स की सुविधा मिलेगी। फिलहाल इसमें नेटफ्लिक्स सपोर्ट उपलब्ध नहीं है।
जियो फाइबर सेट-टॉप में जल्द ही नेटफ्लिक्स सपोर्ट भी होगा उपलब्ध
जियो फाइबर सेट-टॉप बॉक्स एंड्राइड 9 ओएस पर आधारित है और इसमें कंपनी के जियो सिनेमा और सावन जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। इस सेट-टॉप बॉक्स में वॉयस कंट्रोल सपोर्ट भी दिया गया है और सब्सक्राइबर्स इसमें लाइव टीवी चैनल भी देख सकते हैं। वैसे अमेजन प्राइम वीडियो के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसमें नेटफ्लिक्स सपोर्ट भी उपलब्ध करा सकती है। इसके साथ रिमोट भी आता है, जिसमें वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा लाइव टीवी चैनल भी देखा जा सकता है, इसके लिए वेब के जरिए टीवी प्लस एप का इस्तेमाल करना होगा।
कंपनी ने पेश किया डबल डाटा ऑफर
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान रिलायंस जियो अपने यूजर्स के कई ऑफर व सुविधाएं पेश कर चुकी है। लॉकडाउन के चलते लोग वर्क फ्रोम होम कर रहे हैं और ऐसे में कंपनी ने अपने जियो फाइबर यूजर्स को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए डबल डाटा ऑफर पेश किया था। इस ऑफर के तहत जियो फाइबर के सभी प्लान्स में डबल का लाभ उठा सकते हैं। जियो फाइबर प्लान की कीमत 699 रुपये से शुरू होकर 8,499 रुपये प्रति महीना है। इसमें यूजर्स को 100 Mbps से लेकर 1 Gbps तक की इंटरनेट स्पीड दी जा रही है। वहीं लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो ने हाल ही में अपने जियो फाइबर ग्राहकों के लिए बेसिक प्लान पेश किया है जिसके तहत 10एमबीपीएस तक की स्पीड के साथ ग्राहकों को फ्री में ब्रॉडबैंड सेवा दी जा रही है, हालांकि कनेक्शन के साथ ग्राहकों को सिक्योरिटी डिपॉजिट जरूर देना होगा जो कि 2,500 रुपये है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications