KCC Scheme: किसानों की आमदनी बढ़ाने और उन्हें साहूकारों के जाल से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्रमुख हैं। खासकर KCC योजना अब किसानों के लिए एक मजबूत फाइनेंशियल सहारा बन चुकी है। इस योजना को शुरू हुए अब 11 साल हो चुके हैं और यह देशभर के लाखों किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का माध्यम बन चुकी है।

KCC योजना क्या है?
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसानों को सस्ते और आसान लोन दिए जाते हैं। इन लोन का इस्तेमाल खेती, डेयरी, मत्स्य पालन और बाकी कृषि कामों के लिए किया जा सकता है। किसानों को इस योजना के तहत एक कार्ड मिलता है, जो एटीएम की तरह काम करता है। बैंक द्वारा तय सीमा तक किसान कभी भी पैसे निकाल सकते हैं।
सामान्य ब्याज दर इस लोन पर 7% है। समय पर भुगतान करने पर सरकार 3% की ब्याज सब्सिडी देती है, जिससे वास्तविक ब्याज दर 4% रह जाती है। यह सुविधा किसानों को किफायती लोन उपलब्ध कराने में मदद करती है।
लोन की मुख्य विशेषताएं
बिना जमीन गिरवी रखे 2 लाख रुपए तक लोन।
जमीन गिरवी पर 3 लाख रुपए तक का लोन।
लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं।
फसल बीमा सुरक्षा का फायदा।
लोन का समय 5 साल जिसे हर साल रिन्यू किया जा सकता है।
जरूरी दस्तावेज
किसानों को लोन के लिए कुछ दस्तावेज बैंक में जमा करने होंगे:
आधार कार्ड
जमीन के कागजात
बैंक पासबुक
ये दस्तावेज बैंक को किसान की ऐलिजीबिलिटी और लोन की सीमा तय करने में मदद करते हैं।
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन:
अपने पसंदीदा बैंक की वेबसाइट खोलें।
होमपेज पर किसान क्रेडिट कार्ड विकल्प चुनें।
अप्लाई पर क्लिक करें और फॉर्म भरें।
सब्मिट करने पर आपको एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर मिलेगा।
ऐलिजीबल होने पर बैंक 5 दिनों के भीतर संपर्क करेगा।
ऑफलाइन आवेदन:
किसान नजदीकी बैंक शाखा में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। 3 लाख रुपए तक के लोन पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं।
किसानों के लिए फायदे
KCC योजना से किसानों को अपने कृषि कार्यों के लिए पैसों की चिंता नहीं करनी पड़ती। यह उन्हें साहूकारों पर निर्भर होने से बचाती है और उनकी आमदनी को बढ़ाने में मदद करती है। आसान प्रक्रिया, कम ब्याज दर और फसल सुरक्षा के कारण KCC योजना किसानों के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय साधन बन चुकी है।
इस योजना से न केवल कृषि निवेश बढ़ता है बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। KCC किसानों के सपनों को साकार करने और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता बढ़ाने में एक अहम रोल निभा रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications