आज के समय में कार खरीदने और बेचने का ट्रेंड बढ़ गया हैं। एक ही कार चला कर लोगों का मन भर जाता है। वहीं देखा गया है कि आजकल लोग 3 से 5 साल में ही कार बदल लेते हैं।
नई दिल्ली: आज के समय में कार खरीदने और बेचने का ट्रेंड बढ़ गया हैं। एक ही कार चला कर लोगों का मन भर जाता है। वहीं देखा गया है कि आजकल लोग 3 से 5 साल में ही कार बदल लेते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो 2 साल के भीतर ही अपनी कार बेच देते हैं, दरअसल अब हर साल नए-नए मॉडल आने की वजह से लोगों के मन में नई कार खरीदने का ख्याल आता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी पुरानी कार को बेचने की सोच रहे हैं और चाहते है कि आपको बेहतर दाम मिले, तो यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। बता दें कि मौजूदा दौर में अपनी पुरानी कार को बेचना पहले के जमाने की तुलना में काफी आसान है। अब ऑनलाइन गाड़ी बेच सकते हैं। बस गाड़ी की फोटो क्लिक कीजिए और ऑनलाइन प्लेटफार्म पर डाल दें, आपकी गाड़ी के कई खरीदार आ जाएंगे। तो जानते हैं कि क्या करें कि आपको अपनी कार बेचने के अच्छे पैसे मिलेंगे।
कार की मेंटेनेंस
याद रखें आपकी कार जितनी साफ़-सुथरी होगी और अच्छी कंडीशन में होगी, आपको उसकी वैल्यू उतनी ही अच्छी मिलेगी. इसलिए कार को किसी को दिखाने से पहले उसकी अच्छे से वाशिंग और सफाई कर लें. बेहतर होगा यदि आप कार की वाशिंग किसी सर्विस सेंटर से करा लें। कार की ठीक से सर्विस करवाएं और सर्विस रिकॉर्ड को मेंटेन रखें। यदि कोई डेंट, खरोंच कार पर आ गई है तो टूटे हुए हिस्से है को जल्द से जल्द ठीक करवाएं। इसके अलावा, कार का बीमा भी रखें।
कार के पूरे कागजात
जब भी किसी को कार दिखाने/बेचनें जा रहे हों, तो कार के पूरे पेपर्स साथ रखें ताकि सामने वाले को आप पर पूरा विश्वास हो सकें। आप सर्विस रिकॉर्ड्स, टायर और बैटरी की वारंदी की रसीदें भी संभालकर रखें। गाड़ी बेचने के लिए आपके पास सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे बीमा पॉलिसी कागजात, रजिस्ट्रेशन, एनओसी आदि होने चाहिए। यदि आपके पास सभी कागज हैं तो इससे गाड़ी बेचने में आसानी होगी।
कार का दाम
खरीदारों को आकर्षित करने के लिए सही मूल्य का मूल्यांकन करें। वैसे हर कोई अपने हिसाब से कार का दाम चाहता है। आपको कार के हाल के बाजार मूल्य को देखने और उसके अनुसार मूल्यांकन करने की जरूरत है। आपने एक कार खरीदी होगी जब इसे 7 लाख रुपये में बेचा गया था। यदि उसी मॉडल का मौजूदा समय में बाजार मूल्य 8 लाख रुपये है और आप अपनी 3 साल पुरानी कार को 6 लाख रुपये में बेचना चाहते हैं, तो यह काम नहीं करेगा। मोल भाव करने के बाद दाम कम करने पड़ते हैं, फिक्स दाम पर कार बेचने से बचें।
ऑनलाइन कार बेचने वक्त रहें सतर्क
- अपनी कार ऑनलाइन बेचते समय गाड़ी के बारे में सभी जानकारी ग्राहक तक मुहैया कराएं।
- इसके साथ ही कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा फोटो और अच्छी फोटो साइट पर अपलोड की जाए।
- आप कार के फीचर्स से लेकर हर जरूरी जानकारी खरीददारों तक पहुंचाएं।
- गाड़ी के भीतर की भी फोटो क्लिक कर साइट पर डालें या अगर आप किसी को मोबाइल पर भेज रहे हैं तो भी ये सभी काम करने जरूरी है।
- ऑनलाइन कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको वेबसाइट पर कई ऑप्शन मिल जायेंगे।
- लेकिन ध्यान दें कि ऑनलाइन कार खरीदना एक बड़ा और जोखिम भरा काम होता है।
- ऑनलाइन में दरअसल फ्रॉड होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बुद्धिमान ग्राहक वह है जो सतर्क रहता है और खुद को ठगने से बचाता है। ऐसे में केवल आपको ही यह सुनिश्चित करना होगा कि आप इसके शिकार न बनें।
- ऑनलाइन कार खरीदने वक्त अपने बजट के हिसाब से गाड़ी का चुनाव करें।
- कार के बारे में सब कुछ जानने के बाद आप दिए गये नंबर पर बात करके आगे की प्लानिंग कर सकते हैं।
- अगर अपने किसी वेबसाइट पर पुरानी कार पसंद कर ली है तो उसी वक़्त उसे खरीदने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव जरूर करें ताकि आपको कार का सही अंदाजा लग सके।
- यह भी देखें की कही कार में कोई रिपेयर का काम तो नहीं हुआ।
- सभी जरुरी डॉक्यूमेंट के पेपर की मांग करें। टर्म और कंडीशन को पूरी तरह पढ़ने के बाद ही हां कहें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications