अमीर बनने का शौक हर किसी को होता है। इसके लिए लोग हर तरह की जद्दोजहद भी करते है। लेकिन किस्मत का खेल तो देखिए खाना बनाने वाले इस भारतीय की अबु धाबी में रातों-रात करोड़ों की लॉटरी लग गई।
नई दिल्ली, मार्च 5। अमीर बनने का शौक हर किसी को होता है। इसके लिए लोग हर तरह की जद्दोजहद भी करते है। लेकिन किस्मत का खेल तो देखिए खाना बनाने वाले इस भारतीय की अबु धाबी में रातों-रात करोड़ों की लॉटरी लग गई। जी हां केरल के सैदली कन्नन की किस्मत अचानक से करोडों का मालिक बना दिया। बड़ी बात तो ये है कि ये पहले बार नहीं बल्कि दूसरी बार अबु धाबी में सैदली की किस्मत ने चमत्कार दिखाया है।

एक करोड़ रुपये की लगी लॉटरी
बता दें कि केरल के रहने वाला ये शख़्स अबु धाबी में एक प्राइवेट शेफ की नौकरी करता है। इस व्यक्ति की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक रैफल ड्रा के जरिए बंपर लॉटरी निकली है। इस लॉटरी में इसने पांच लाख दिरहम यानी करीब एक करोड़ रुपये जीते हैं। बता दें कि यह पिछले 24 साल से लॉटरी के टिकट्स खरीद रहा था। इसने सबसे पहले भी कैश प्राइज जीता था। इसके बाद यह लगातार अपनी किस्मत आजमाता रहा और अब जाकर 2022 में कन्नन ने बड़ी लॉटरी जीत ली।
20 वर्षों से हर महीने लॉटरी खरीदते
कन्नन ने 22 फरवरी को यह लॉटरी जीती थी। बता दें कि यूएई के खलीज टाइम्स के अनुसार पता चला है कि कन्नन इस लॉटरी से जीती धनराशि को अपने उन दोस्तों के साथ बांटेंगे, जिन्होंने उसकी लॉटरी का टिकट खरीदने में मदद की। लॉटरी टिकट खरीदने में मदद करने वाले कन्नन के एक दोस्त अब्दुल मजीद ने बताया कि वे दोनों दशकों से साथ में टिकट खरीद रहे थे। मजीद की माने तो उनका कहना है कि मैं पिछले 20 वर्षों से हर महीने सैदली के साथ टिकट की राशि शेयर कर रहा था। मेरा विश्वास है कि यह बहुत लकी है। मैं यह काफी लंबे समय से यह कर रहा हूं और अब आखिरकार हमने लॉटरी जीत ली।
40 करोड़ का जैकपॉट हाथ लगा था
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैदली कन्नन पहला शख़्स नहीं है, जिसने विदेश में लॉटरी के जरिए बड़ी रकम जीती है। इससे पहले भी कई भारतीय यूएई में रैफल ड्रॉ के जरिए लॉटरी जीत चुके हैं। पिछले साल जुलाई में केरल के एक और व्यक्ति की किस्मत चमकी थी। उसे भी छप्पड़ फाड़ कर पैसा मिला था। उसका जैकपॉट लगा था। यह शख्स रंजीत सोमराजन है, जिसने लॉटरी में दो करोड़ दिरहम (करीब 40 करोड़ रुपये) जीते थे।
ड्राइवर ने भी बदल दी अपनी किस्मत
बता दें कि रंजीत पेशे से ड्राइवर था और लॉटरी लगते ही उसकी किस्मत बदल गई। वह तीन वर्षों से लॉटरी का टिकट खरीद रहा था। उस वक्त रंजीत ने अपने नौ दोस्तों के साथ मिलकर यह लॉटरी जीती थी, जो अलग-अलग देशों से थे। रंजीत सोमराजन का कहना था कि उसने जैकपॉट लगने के बारे में कभी नहीं सोचा था। उसे लगता था कि वह कभी दूसरे या तीसरे स्थान की लॉटरी जीत सकता है। सोमराजन साल 2018 से यूएई में कई टैक्सी कंपनियों के साथ ड्राइवर के रूप में जुड़े थे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications