आप भी अगर निवेश करने की सोच रहे हैं ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है।
नई दिल्ली: आप भी अगर निवेश करने की सोच रहे हैं ये खबर आपके बहुत काम आ सकती है। पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। किसान विकास पत्र भारत सरकार की एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जहां एक तय अवधि में आपका पैसा दोगुना हो जाता है। यूं कहें कि यहां बहुत जल्द आपका पैसा दोगुना हो जाता है।

किसान विकास पत्र (केवीपी) डाकघर की ओर से दी जाने वाली नौ छोटी बचत योजनाओं में से एक है। देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों में मौजूद है। इस स्कीम में निवेश करके आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अपनी खबर के जरिए आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की केवीपी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक पुराना और सुरक्षित माध्यम है।
इतने दिनों में पैसा होता है दोगुना
केवीपी स्कीम में कोई भी भारतीय न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश कर सकता है जबकि अधिकतम कितना भी निवेश किया जा सकता है। लेकिन पोस्ट ऑफिस के नियमानुसार, इस स्कीम में निवेश करने वाले की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। वहीं आप इस स्कीम में 1000 रुपये, 5000 रुपये, 10000 रुपये और 50 हजार रुपये तक के सर्टिफिकेट जारी करा सकते हैं। किसान विकास पत्र स्कीम में आपको 124 महीने के लिए निवेश करना होता है, जिसमें आपके द्वारा किया गया निवेश डबल हो जाता है। केवीपी स्कीम में निवेश किसी विभागीय डाकघर जाकर कर सकते हैं।
इन डॉक्युमेंट्स की पड़ेगी जरुरत
- केवीपी प्रक्रिया के लिए पहचान प्रमाण
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पासपोर्ट
- केवीपी आवेदन पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- बर्थ सर्टिफिकेट
जानिए कैसे खोलें अकाउंट
- आप किसी भी डाकघर में जाकर फॉर्म भरकर अकाउंट खोल सकते हैं. फॉर्म को आनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म पर पूरा नाम, जन्मतिथि और नामांकित व्यक्ति का पता लिखा होना चाहिए।
- फॉर्म में परचेज अमाउंट की मात्रा स्पष्ट रूप से लिखी होनी चाहिए। केवीपी फॉर्म की राशि का भुगतान चेक या नकद के माध्यम से किया जा सकता है।
- चेक के माध्यम से भुगतान कर रहे हैं, तो फॉर्म पर चेक नंबर की जानकारी लिखें। फॉर्म में स्पष्ट करें केवीपी एकल या ज्वॉइंट ए या ज्वॉइंट बी सदस्यता, किस आधार पर खरीदा जा रहा है। ज्वॉइंट रूप से खरीदने पर दोनों लाभार्थियों के नाम लिखें।
- लाभार्थी के नाबालिग होने पर उसकी जन्म तिथि, माता-पिता का नाम का नाम लिखें। फॉर्म जमा करने पर लाभार्थी के नाम, मेच्योरिटी तिथि और मेच्योरिटी राशि के साथ किसान विकास प्रमाणपत्र मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications