हर साल आप अपना आयकर रिटर्न भरते हैं। लेकिन इस बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अब आपको सीए की मदद लेने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है। आप घर बैठे ही अपने आप अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं।
नई दिल्ली: हर साल आप अपना आयकर रिटर्न भरते हैं। लेकिन इस बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए अब आपको सीए की मदद लेने की बिलकुल भी जरुरत नहीं है। आप घर बैठे ही अपने आप अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं। आज हम आपको बहुत ही आसान प्रोसेस बताएंगे, जिसके जरिए आपका रिटर्न कुछ ही देर में फाइल हो जाएगा। टैक्स ऑनलाइन भरना बेहद आसान है और इसमें कुछ ही मिनट लगते हैं। इसके लिए बस इंटरनेट और सही जानकारी होनी चाहिए। लेकिन अक्सर लोग जानकारी के अभाव में ऑनलाइन टैक्स जमा नहीं कर पाते। ऐसे में हम आपको इनकम टैक्स भरने का पूरा प्रॉसेस बता रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप आसानी से इस अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं।
आईटीआर फाइल करने ऑनलाइन तरीका जानिए यहां
- सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग के पोर्टल पर जाएं incometaxindiaefiling.gov.in.
- आपको यहां रजिस्टर्ड यूजर होना जरूरी है।
- यहां अपने पैन का इस्तेमाल करते हुए खुद को रजिस्टर करना होगा।
- आपका पैन यूजर आईडी के तौर पर काम करेगा।
- अकाउंट में लॉग इनके बाद, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- उसके बाद यहां एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको ड्रॉपडाउन मैन्यू पर एसेसमेंट ईयर को सिलेक्ट करना है।
- इसके बाद आईटीआर फॉर्म नंबर 1 और फाइलिंग टाइप- ऑरिजनल या रिवाइज्ड रिटर्न को सिलेक्ट करें।
- अगले स्टेप में आपको सब्मिशन मोड को सिलेक्ट करना है, जो prepare and submit online होगा।
- अंत में पहले से वैलिड बैंक अकाउंट को सिलेक्ट करें, जहां अगर आपका कोई इनकम टैक्स रिफंड है, तो आप उसे प्राप्त करना चाहते हैं।
आईटीआर फाइल करने ऑफलाइन तरीका जानिए यहां
- इनकम टैक्स विभाग के पोर्टल incometaxindiaefiling.gov.in में लॉग इन करें।
- उसके बाद उपयुक्त आईटीआर excel फॉर्म को डाउनलोड करना है।
- डाउनलोड होने के बाद फॉर्म में अपनी जानकारी और अतिरिक्त डिटेल्स को भरना होगा।
- फाइल करने से पहले अपनी सभी टैक्स की डिटेल्स को कैलकुलेट कर लें।
- आप इस स्टेप को छोड़ भी सकते हैं, अगर कोई टैक्स लायबिलिटी नहीं है।
- आपने जो डिटेल्स भरी हैं, आगे बढ़ने से पहले उसे कन्फर्म कर लें।
- फिर एक एक्सएमएल फाइल जनरेट करें जिसे अपलोड करना होगा।
- अब फॉर्म को सब्मिट करने के लिए ई-फाइलिंग वेबसाइट पर जाएं और एक्सएमएल फाइल को अपलोड करें।
- फिर सब्मिट रिटर्न के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आईटीआर वेरिफिकेशन को कन्फर्म करने के लिए, एक मैसेज आपकी स्क्रीन पर दिखेगा जो ई-फाइलिंग पूरे होने की जानकारी देगा।
- आईटीआर वेरिफिकेशन का फॉर्म जनरेट होगा जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। इस फॉर्म को टैक्सपेयर की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर मेल भी किया जाता है।
- टैक्सपेयर्स अपने रिटर्न को नेट बैंकिंग, बैंक एटीएम, डीमैट अकाउंट नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधार ओटीपी, बैंक अकाउंट नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए ई-वेरिफाई भी कर सकते हैं।
इन डॉक्युमेंट्स की होगी जरुरत
- पैन
- आधार
- फॉम 16
- फॉम 16A
आईटीआर भरने के कई फायदे
अगर आप समय पर आईटीआई फाइल करते हैं तो आपको सरकार की तरफ से कई फायदे दिए जाते हैं। आपको बता दें कि क्या-क्या फायदे मिल सकते है।
1. अगर आप कहीं विदेश जा रहे हैं और आपको अपना वीजा बनवाना है तो उसके लिए दो साल का रिटर्न फॉर्म मांगते हैं, तो अगर आपने आईटीआर नहीं भरा है तो आपको वीजा भी नहीं मिल पाएगा।
2. वहीं तीन साल का रिटर्न फॉर्म हो तो बैंक से कर्ज लेना और क्रेडिट कार्ड बनवाना आसान हो जाता है।
3. इसके साथ ही बड़े लेनदेन, प्रॉपर्टी खरीदने और म्यूचुअल फंड में ज्यादा निवेश के लिए आईटीआर की जरूरत होती है।
4. अगर टीडीएस कटा है तो इसे क्लेम करने के लिए भी आईटीआर भरना जरूरी है।
5. खुद का कारोबार शुरू करने के लिए भी आईटीआर फॉर्म की जरूरत होती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications