आज के समय में डेबिट क्रेडिट कार्ड का भी इंश्योरेंस करवाएं बेहद आवश्यक हो गया है। इसका महत्व तब पता चलता है जब आप कहीं पर ट्रैवल कर रहे हैं
नई दिल्ली: आज के समय में डेबिट क्रेडिट कार्ड का भी इंश्योरेंस करवाएं बेहद आवश्यक हो गया है। इसका महत्व तब पता चलता है जब आप कहीं पर ट्रैवल कर रहे हैं अचानक आपको पता लगता है कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भरा पर्स चोरी हो गया है। ऐसे वक्त में इंश्योरेंस वाकई काफी काम की चीज होती है।

ज्यादातर लोगों के पास क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, रीटेल स्टोर कार्ड, लॉयलटी प्रोग्राम कार्ड और आधार कार्ड हैं। इन्हे लोग पर्स में अपने साथ ही रखते हैं। कार्ड चोरी होने पर अलग-अलग बैंकों में फोन करके कार्ड्स को ब्लॉक कराते है। लेकिन ऐसी परेशानियों से बचने के लिए आप कार्ड प्रोटेक्शन प्लान ले सकते हैं। चलिए आपको बताते है कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (सीपीपी) के बारे में बता रहे हैं। SBI : इन 7 तरह के डेबिट कार्ड कि जानिए क्या है खासियत ये भी पढ़ें
क्या है कार्ड प्रोटेक्शन प्लान
सबसे पहले आपको बता दें कि कार्ड प्रोटेक्शन प्लान एक तरह से कार्ड का बीमा है। इसमें क्रेडिड कार्ड और डेबिट कार्ड के साथ-साथ स्टोर, लॉयलटी, आधार, पैन कार्ड सभी शामिल हैं। सभी बैंक अपने ग्राहकों को प्रोटेक्शन प्लान की सेवा देते हैं। छोटी वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करके इस प्लान को रीन्यू कराना होता है। पर्स खोने के बाद हर कार्ड के लिए अलग-अलग बैंक को फोन नहीं करना पड़ेगा। सिर्फ़ एक नंबर पर ही कॉल करने पर सभी कार्ड एक-साथ ब्लॉक हो जाएंगे। इससे सही समय पर कार्ड ब्लॉक करने में मदद मिलती है।
कार्ड प्रोटेक्शन प्लान के फायदे
- बता दें कि यदि कहीं घूमने या सफ़र के दौरान आपका पर्स गुम होता है तो ये प्रोटेक्शन प्लान आपके होटल का खर्च उठाता है।
- इतना ही नहीं यदि इस स्थिति में टिकट भी खो बैठे हैं तो ये उसके बदले नया टिकट दिलाने में भी मदद करता है।
- हालांकि ये सेवाएं बैंकों की योजनाओं पर भी निर्भर करती हैं।
- सीपीपी से अग्रिम नक़द की सहायता भी मिलती है। ये सेवा ख़ासतौर पर तब मददगार है जब आप देश में ही सफ़र कर रहे हों।
- मदद मिलने के बाद 28 दिन के अंदर आपको ये रकम लौटानी भी होती है।
जानिए कहा से लें सकते है प्लान, और क्या है कीमत
- इस बात से भी अवगत करा दें कि इसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्रायविंग लायसेंस, बीमें के कागज़ात आदि का पंजीकरण होता है।
- सिस्टम में इनकी जानकारी सुरक्षित रखी जाती है जो ज़रूरत पड़ने पर काम आती है।
- इनके अलावा अगर आपका मोबाइल कहीं खो जाए या चोरी हो जाए तो इस प्लान की मदद से इसकी शिक़ायत कर सकते हैं।
- बैंक के पास आपके मोबाइल फोन का आईएमईआई भी मौजूद होता है जिसकी मदद से मोबाइल नेटवर्क से मोबाइल का पता लगाया जाता है या सिम ब्लॉक कर दी जाती है।
- यह प्लान कार्ड प्रोटेक्शन कंपनी, बैंकों और क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों जैसे एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक सहित अन्य जगहों से लिया जा सकता है।
- इस प्लान के लिए आपको सालाना 1,600 से लेकर 2,500 रुपए तक चुकाने होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications