नई दिल्ली। जब दुनिया के कारोबारी कोरोना वायरस से परेशान होकर किसी तरह अपना व्यापार चलाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रिलायंस और फेसबुक ने दुनिया को चौंका दिया। दरअसल बीते बुधवार को फेसबुक ने रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलायंस जियो में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी लेने की घोषणा की थी। लॉकडाउन के दौरान इसे दुनिया में सबसे बड़ा निवेश माना जा रहा है। लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि यह निवेश रिलायंस में नहीं है, बल्कि उस की ग्रुप कंपनी रिलायंस जियो है। ऐसे में आसानी से अंदाजा लगया जा सकता है रिलायंस ग्रुप की हैसियत जितनी दिखती है, उससे काफी बड़ी है।
जानिए इस निवेश डील से कितनी हो गई जियो की वैल्यूएशन
फेसबुक मुकेश अंबानी की जियो में 43,574 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस निवेश के बाद जियो में फेसबुक की हिस्सेदारी 9.99 फीसदी हो जाएगी। वहीं इस निवेश के बाद जियो का वैल्यूएशन बढ़कर 4.62 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी।
क्या है रिलायंस
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की शुरुआत धीरूभाई अंबानी ने की थी। अब इस कंपनी के सीईओ मुकेश अंबानी हैं। इस कंपनी के पास जानकारी के अनुसार 110 ब्रांड्स और प्रोडक्ट्स हैं। वहीं, 45 कंपनियों के साथ पार्टनशिप है। ये पेट्रोलियम उत्पादों, पॉलिएस्टर उत्पादों, पॉलिएस्टर इंटरमीडिएट्स, प्लास्टिक, पॉलीमर इंटरमीडिएट्स, केमिकल, सिंथेटिक टेक्सटाइल और फेब्रिक प्रोडक्ट पर काम कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 11 पॉलीमर कंपनियां हैं। ये कंपनियां पॉलीप्रोपाइलीन, पॉलीथीन, पॉलीविनाइल क्लोराइड, हाई डेनसिटी पॉलीथीन, पॉलीप्रोपाइलीन रैंडम पाइप्स, पॉली ब्यूटाडाईन रबर, स्टाइलिश ब्यूटाडाइन रबर, ब्यूटाइल और हैलोजेनेटेड ब्यूटाइल रबर और एडवांस मटेरियल कंपोजिट पर काम करती हैं।
जानिए आरआईएल की कैमिकल कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कैमिकल कंपनी का नाम रिलेब है। ये लीनिअर अल्काइल बेंजीन (एलएबी) पर काम करती है। इसकी एप्लिकेशन डेट 13 जुलाई, 1987 है।
जानिए आरआईएल की पालिएस्टर कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 23 पॉलिएस्टर कंपनियां हैं। रिकॉर्न, रिकॉर्न आईडीवाई, रिकॉर्न एचएचटी, रिकॉर्न फैंसी, रिकॉर्न सुपरब्लैक, रिकॉर्न सुपर माइक्रो, रिकॉर्न फाइबरफिल, रिकॉर्न 3एस, रिकॉर्न फीलफ्रेश जैसी कंपनियां शामिल हैं। ये कंपनियां फ्रेब्रिक, स्लीप प्रोडक्ट्स पर काम करती हैं।
जानिए आरआईएल की पेट्रोलियम रिटेल कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 9 पेट्रोलियम रिटेल कंपनियां हैं। इनमें रिलायंस गैस, रिलायंस पेट्रोलियम रिटेल, रिलायंस एविएशन, ऑटो एलपीजी, रिलायंस ट्रांस कनेक्ट, एवन प्लाजा, क्विक मार्ट, रिफ्रेश और रिलस्टार शामिल हैं। ये कंपनियां एलपीजी, ट्रांसपोर्टेशन फ्यूल, जेट/एविएशन फ्यूल, ऑटो एलपीजी, हाईवे हॉस्पिटेलिटी सर्विसेज, फूड, लुब्रिकेंट्स पर काम करती हैं।
जानिए आरआईएल के टेक्सटाइल्स ब्रांड्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास 8 टेक्सटाइल्स ब्रांड्स हैं। इनमें ओनली विमल, नाइस, एच लुईस, डिओ 2, विमिल गिफ्टिंग जैसी कंपनियां हैं। ये कंपनियां फेब्रिक, शूटिंग, शर्टिंग, गार्मेंट्स जैसे प्रोडक्ट्स को बनाने का काम करती हैं।
जानिए आरआईएल के रिटेल ब्रांड्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास 14 रिटेल ब्रांड्स हैं। इनमें रिलायंस फ्रेश, रिलायंस स्मार्ट, रिलायंस मार्केट, रिलायंस डिजिटल, जियो डिजिटल लाइफ, रिलायंस रेसक्यू, रिलायंस ज्वेल्स, ट्रेंड्स, ट्रेंड्स वुमन, एजियो के साथ अन्य शामिल हैं। ये सुपरमार्केट, इलेक्ट्रॉनिक स्टोर, मोबेलिटी एंड कम्युनिकेशन, ज्वेलरी स्टोर्स जैसे प्रोडक्ट्स को सेल करने का काम करती हैं।
जानिए आरआईएल के इन-स्टोर ब्रांड्स
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास 14 इन-स्टोर ब्रांड्स हैं। इनमें आवास, डीएनएमएक्स, जॉन प्लेयर, नेटप्ले, परफॉमैक्स, प्वाइंट कोव, एलवाईएफ, रिकनेक्ट, हेल्दी लाइफ के साथ अन्य शामिल हैं। ये डेनिम, फैशन, कैजुअल, स्पोर्ट्स, 4जी मोबाइल हैंडसेट, ग्रॉसरी ब्रांड्स पर काम करती हैं।
जानिए आरआईएल की डिजिटल सर्विसेज
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास 24 डिजिटल सर्विसेज भी हैं। इनमें जियो कनेक्टेड इंटेलिजेंस, माय जियो मैनेजर, जियो टीवी लाइव, जियो सिनेमा, जियो सावन, जियो न्यूज, जियो चैट, जियो क्वाउड, जियो कॉल, जियो मनी एंड जियो पेमेंट्स बैंक, जियो ब्राउजर, जियो गेम्स, जियो स्टोर, हैलो जियो, ओटीटी ऐप्स, जियो एड्स, जियो सिक्योरिटी, जियो स्विच, जियो नेट, जियो हेल्थ हब, जियो जीएसटी, जियो स्मार्ट सिक्योरिटी, जियो मोटिव, और जियो होम इंटरनेट ऑफ थिंग्स शामिल हैं।
जानिए रिलायंस रिटेल के साथ पार्टनरशिप
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिलायंस रिटेल के साथ पार्टनरशिप भी है। इस पार्टनरशिप में 45 कंपनियां शामिल हैं। इनमें ज्यादातर कंपनियां फेब्रिक, प्रीमियम लग्जरी ब्रांड्स, बैग्स एंड एक्सेसरीज, ज्वेलरी, फर्नीचर जैसे ब्रांड्स हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications