Know the real price of Jio Financial Share: जियो फाइनेंशियल का शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गया है। इस शेयर की लिस्टिंग जहां बीएसई में 265 रुपये पर वहीं एनएसई पर 262 रुपये के रेट पर हुई। लेकिन बाद में इसमें 5 फीसदी का लोअर लग गया। इसके चलते जियो फाइनेंशियल का रेट दिन भर लोअर सर्किट पर ही बना रहा। लेकिन इसके बाद भी आपको पता है कि जियो फाइनेंशियल की सही कीमत क्या है, जिस पर आपको टैक्स देना होगा।
अगर नहीं पता है तो यह आपको पता होना चाहिए। आमतौर पर माना जा रहा है कि जियो फाइनेंशियल का शेयर फ्री में मिला है। लेकिन यह सच नहीं है। डीमर्ज के वक्त रिलायंस ने इस बात की जानकारी दे दी थी।

उस वक्त रिलायंस ने बताया था कि डीमर्जर से पहले, आरआईएल की अधिग्रहण लागत के रूप में 95.32 प्रतिशत और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए 4.68 प्रतिशत हिस्सा बांटा गया है। इसका मतलब यह है कि जिस निवेशक ने डीमर्जर से एक दिन पहले यानी 19 जुलाई 2023 को आरआईएल के शेयर मिले हैं, उसे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के लिए 133 रुपये चुकाना पड़ा है। इस प्रकार से जिसे भी रिलायंस ने जियो फाइनेंशियल का शेयर ऐलाट किया है, उसकी कीमत 133 रुपये है।
जियो फाइनेंशियल की यह कीमत इसलिए महत्वपूर्ण है कि बेचते वक्त आपका लॉग टर्म या शार्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स इसी रेट के हिसाब से तय होगा। अगर आप जियो फाइनेंशियल का शेयर कई साल बेचना चाहते हैं, तो इस खबर को आपको आपने पास संभाल कर रख लेना चाहिए। क्यों कि यह खबर आपको उस वक्त टैक्स की गणना में मदद करेगी।
इस वक्त शेयर बाजार में कमाई पर दो तरह से टैक्स लगता है। एक शार्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स (एसटीसीजी) और दूसरा है लॉग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (एलटीसीजी)। जहां शार्ट टर्म कैपिट गेन टैक्स 10 फीसदी है, वहीं लॉगटर्म कैपिटल गेन टैक्स 15 फीसदी है। शाट टर्म कैपिटल गेन वह है, जो शेयर को 365 दिन के अंदर बेच कर कमाया जाता है। वहीं लॉग टर्म कैपिटल गेन टैक्स वह जो शेयर को 365 दिन रखकर बेचा जाता है, और उससे कमाई होती है।
अब जानिए जियो फाइनेशियल पर इस टैक्स के तहत कैसे टैक्स लगेगा। जियो फाइनेंशियल का शेयर आज 248.90 रुपये पर बंद हुआ है। आज केवल वहीं लोग शेयर बेच सकते थे, जिनको यह शेयर मिला है। इस प्रकार से आज जिन्होंने शेयर बेचा है उसकी वैल्यू 133 रुपये थी और बेचा गया है 248.90 रुपये पर। यानी कमाई हुई 115.90 रुपये प्रति शेयर की। इस प्रकार से इस रकम पर शार्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स यह बना है।
वहीं अगर कोई इस शेयर को एक साल तक रखे रहे और उस वक्त मान लेते हैं कि इस शेयर की कीमत 500 रुपये हो जाती है। इस प्रकार से 365 दिन के बाद किसी ने अगर इस शेयर को 500 रुपये पर बेचा तो जानिए कितना बनेगा लॉगटर्म कैपिटल गेन। यह फायदा बनेगा 367 रुपये का। यह आपका लॉगटर्म कैपिटल गेन बना। लेकिन यहां पर आपको एक फायदा मिलेगा। सरकार हर साल 1 लाख रुपये तक कैपिटल गेन टैक्स को टैक्स फ्री मानती है। यानी अगर किसी भी साल में लॉगटर्म कैपिटल गेन टैक्स 1 लाख रुपये तक है तो वह टैक्स फ्री होगा। 1 लाख रुपये से ज्यादा होने वाली कमाई पर आपको 15 फीसदी लॉगटर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications