किसानों को बड़ी राहत देने के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शुरू की है। किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के जरिए किसानों को खेती से जुड़ी चीजों के लिए कर्ज मुहैया करवाया जाता है।
नई दिल्ली: किसानों को बड़ी राहत देने के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) शुरू की है। किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के जरिए किसानों को खेती से जुड़ी चीजों के लिए कर्ज मुहैया करवाया जाता है। इन कार्ड के जरिए कर्ज लेना काफी सस्ता होता है। साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने के मकसद से सरकार लगातार काम कर रही है।

किसान क्रेडिट कार्ड पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के साथ जोड़ा गया है। किसानों का मजबूत बनाने और उन पर कर्ज का बोझ कम करने के लिए सरकार कई अहम कदम उठा रही है। बताते चले कि किसान क्रेडिट कार्ड की तरह ही हरियाणा सरकार ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। इस योजना में भी किसानों को बहुत कम ब्याज दर पर लोन दिया जा रहा है।
बिना गारंटी मिलेगा कर्ज
यह लोन पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए दिया जा रहा है। इस योजना के तहत मछली पालन, मुर्गी पालन, भेड़-बकरी पालन, गाय-भैंस पालन के लिए किसानों को कर्ज दिया जाता है। हरियाणा सरकार ने पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए पशुधन क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। बता दें कि इस योजना के तहत 1.60 लाख रुपये तक के लोन पर कोई भी ब्याज नहीं लगेगा। किसानों को इस योजना के तहत 7 फीसदी की ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। इसमें तीन फीसदी केंद्र सरकार सब्सिडी देती है और शेष 4 फीसदी ब्याज पर हरियाणा सरकार छूट दे रही है। इस तरह इस योजना के तहत लिया गया लोन बिना ब्याज का होगा। पशु क्रेडिट कार्ड योजना का फायदा हरियाणा के सभी पशुपालक उठा सकते हैं।
पशु क्रेडिट कार्ड स्कीम की खास बातें
- पशु क्रेडिट योजना के तहत 1.60 लाख रुपये तक का लोन लेते समय किसान या पशुपालक को सिर्फ पशुपालन एवं डेयरिग विभाग के उपनिदेशक का एफिडेविट देना होगा।
- इससे पहले किसान को अपने पशु का बीमा भी करवाना होगा।
- इसके लिए मात्र 100 रुपये देने होंगे।
- किसानों को एक गाय पर 40783 रुपये का लोन राज्य सरकार देती है।
- यह लोन हर महीने 6 बराबर किस्तों में क्रेडिट कार्ड के जरिये किसानों को दिया जाएगा।
- इसी तरह एक भैंस रखने वाले किसानो को 60,249 रुपये तक का लोन दिया जाएगा।
- यह पैसा किसान को 1 साल के भीतर 4 फीसदी सालाना ब्याज के साथ लौटाना होगा।
- इस समय पर लोन चुकाने वाले किसानों को ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दी जाएगी।
- वहीं अगर कोई किसान पशु किसान क्रेडिट कार्ड से 1.60 लाख रुपये से ज्यादा का लोन लेता है तो उसे सामान्य ब्याज दर पर लोन मिलेगा। इसके लिए उसे कोई वस्तु गिरवी भी रखनी होगी।
- यहां भी अगर किसान एक साल के भीतर लोन की राशि का भुगतान करता है तो उसे ब्याज छूट का लाभ मिलेगा।
जानिए कैसे बनवाएं पशु क्रेडिट कार्ड, किन कागजों की होगी जरूरत
- पशु क्रेडिट कार्ड के लिए अपने बैंक में जाकर अप्लाई करना होगा।
- बैंक में एक एप्लीकेशन जमा करनी होगी।
- एप्लीकेशन के साथ पहचान पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो समेत कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
- आवेदन फॉर्म के सत्यापन करने के बाद 1 महीने के अंदर आपका पशु केडिट कार्ड बन जाएगा।
- पशु क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आवेदक हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक का आधार कार्ड ,पेन कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए।
- इस योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की भी जरूरत पड़ती है।
- किसान का बैंक खाता होना चाहिए और इस बैंक खाते से आधार नंबर और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications