आज के समय में ज्यादातर लोग एंड्रॉइड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है। इतना ही नहीं मोबाइल फोन के जरिए ही लोग अपनी आम जिंदगी के बहुत सारे काम करते हैं।
नई दिल्ली: आज के समय में ज्यादातर लोग एंड्रॉइड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते है। इतना ही नहीं मोबाइल फोन के जरिए ही लोग अपनी आम जिंदगी के बहुत सारे काम करते हैं। लेकिन इसी के साथ ही लोगों को थोड़ी परेशानी भी होती है। क्योंकि कई कंपनियों या सर्विसेज का फायदा उठाने के लिए कॉल्स और एसएमएस आते हैं। इनकी वजह से यूजर्स को परेशानी होती है।Jio-voda-Airtel : जानिए 125 रु तक के ये खास प्लान ये भी पढ़ें

मोबाइल यूजर्स को अक्सर टेलिमार्केटिंग और स्पैम कॉल्स के कारण काफी दिक्क्त होती है। लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं क्योंकि हम आपको बताएंगे की कैसे आपको इन कॉल्स और एसएमएस से निजात मिल सकेगी। जी हां अब आप नापंसद कॉल्स को ब्लॉक भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको रिलायंस जियो, वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल की डीएनडी (डू नॉट डिस्टर्ब) सर्विस के बारे में बता रहे हैं। इस सर्विस की मदद से आप ऐसे फर्जी और इरिटेटिंग कॉल्स व एसएमएस से बच सकते हैं। जानिए इन सर्विस को ऐक्टिवेट करने का तरीका।
एयरटेल ग्राहक ऐसे करें कॉल्स और एसएमएस ब्लॉक
- अगर आप एयरटेल ग्राहक है तो सबसे पहले कंपनी की वेबसाइट पर जाएं और डीएनडी पेज को चेक करें।
- अब 'Airtel Mobile Service' बटन पर टैप करें।
- स्क्रीन पर आए पॉप-अप बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर एंटर करें।
- इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को एंटर करें।
- इसके बाद stop all options पर टैप करें।
- आपके नंबर पर अब डीएनडी सर्विस ऐक्टिवेट हो जाएगी। जिससे आपको अब परेशानी नहीं होगी।
रिलायंस जियो ग्राहक ऐसे करें कॉल्स और एसएमएस ब्लॉक
- जियो ग्राहक सबसे पहले अपने फोन में My Jio ऐप इंस्टॉल करें।
- इसके बाद ऐप में लॉगइन करें।
- अब लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए आइकन पर टैप करें।
- सेटिंग्स को चेक करें।
- यहां दिए गए डीएनडी ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको कंपनी से मेसेज रिसीव होगा। मेसेज मिलने के सात दिन के अंदर आपके जियो नंबर पर डीएनडी सर्विस ऐक्टिवेट हो जाएगी।
वोडाफोन-आइडिया ग्राहक ऐसे करें कॉल्स और एसएमएस ब्लॉक
- वोडाफोन ग्राहक सबसे पहले वोडाफोन-आइडिया की वेबसाइट पर दिए गए डीएनडी पेज पर जाएं।
- यहां नाम, ईमेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को एंटर करें।
- इसके बाद फुल डीएनडी ऑप्शन के लिए yes पर क्लिक करें।
- इसके बाज आपके नंबर पर एक कोड आएगा।
- इस कोड को एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- ऐसा करने के बाद आपके नंबर पर स्पैम कॉल और मेसेज आने बंद हो जाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications