नई दिल्ली, सितंबर 8। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग कंपनी ने 15 अगस्त 2021 को शुरू कर दी थी। वहीं आज यानी 8 सितंबर 2021 से कंपनी ने इसकी बिक्री को शुरू कर दिया है। कंपनी का कहना है कि जिन लोगों ने 499 रुपये देकर अपनी बुकिंग कराई है, वह आज से ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद की प्रक्रिया को शुरू कर सकते हैं। कंपनी को 15 अगस्त को खुली बुकिंग के बाद 24 घंटों में ही 1 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल गईं थी। अब जो लोग इन बुकिंग के बाद वास्तव में स्कूटर खरीदना चाहते हैं, उनके लिए अब खरीद की प्रक्रिया पूरी शुरू हो गई है। कंपनी अपने स्कूटरों की डिलिवरी अक्टूबर 2021 से शुरू करेगी। अगर आप अक्टूबर में ओला स्कूटर की डिलिवरी चाहते हैं, तो आपको आज से ओला एस1 के लिए 20,000 रुपये और ओला एस1 प्रो के लिए 25,000 रुपये का भुगतान कंपनी को करना होगा। जो लोग यह पेमेंट करेंगे, उनको ही कंपनी अक्टूबर में स्कूटर की डिलिवरी करेगी।
आइये जानते हैं किस्त में स्कूटर कैसे मिलेगा। इसके अलावा स्कूटर के लिए किन बैंकों से कंपनी ने करार किया है।
आइये जानते हैं पूरा डिटेल।
पहले जानिए ओला ई-स्कूटर के रेट
ओला ई-स्कूटर के दो वेरिएंट्स एस1 और एस1 प्रो को पहले बाजार में उतारा जा रहा है। इसमें से ओला एस1 की कीमत 99,999 रुपये है। वहीं एस1 प्रो की कीमत 1,29,999 रुपये है।
जानिए राज्यों के हिसाब से कीमत
कंपनी की बेवसाइट के अनुसार प्रो एस1 का दिल्ली में रेट 85,089 रुपये, गुजरात में रेट 79,999 रुपये, महाराष्ट्र में रेट 94,999 रुपये, राजस्थान में 89,968 रुपये और अन्य राज्यों में यह रेट 99,999 रुपये होगा।
वहीं कंपनी की बेवसाइट के अनुसार प्रो एस1 प्रो का दिल्ली में रेट 1,10,149 रुपये, गुजरात में रेट 1,09,999 रुपये, महाराष्ट्र में रेट 1,24,999 रुपये, राजस्थान में 1,19,138 रुपये और अन्य राज्यों में यह रेट 1,29,999 रुपये होगा।
स्कूटर की यह एक्स-शोरूम कीमत हैं। इसमें फेम-2 सब्सिडी को शामिल किया गया है।
अब जानिए ओला एस1 की खूबियां
ओला एस1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.9 किलोवॉट की लिथियम-आयन बैटरी को लगाया गया है। यह 11 बीपीएस इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देगा। ओला एस1 3 राइडिंग मोड नॉर्मल, स्पोर्ट और हाइपर सुविधा के साथ लांच हो रहा है। इस स्कूटर की बैटरी का चार्जिंग टाइम एसी चार्जर से 6 घंटे का है। इस स्कूटर में रिवर्स गियर भी दिया गया है।
अब जानिए किन बैंकों से लोन लेकर खरीदा जा सकता है ओला स्कूटर
ओला ने अपने बैटरी स्कूटर के लिए 11 बैंकों से करार किया है। यह बैंक ओला का स्कूटर खरीदने वालों को तुरंत लोन प्रदान करेंगे। इन बैंकों का नाम है-
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- एक्सिस बैंक
- एचडीएफसी बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
- आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
- इंडसइंड बैंक
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
- जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
- कोटक महिंद्रा प्राइम
- टाटा कैपिटल
- यस बैंक
अब जानिए ईएमआई का गणित
कंपनी अपने एस1 के लिए एडवांस 20,000 रुपये और एस1 प्रो के लिए 25,000 रुपये ले रही है। बाकी पैसों का लोन तुरंत बताए गए बैंकों से लिया जा सकता है। ऐसा करने पर एस1 के लिए 2,999 रुपये की 48 महीने की किस्त बन सकती है। लेकिन अगर आप ज्यादा किस्त देना चाहें तो यह अवधि कम हो सकती है। वहीं एस1 प्रो के लिए न्यूनतम किस्त 3,199 रुपये से शुरू हो रही है। लेकिन अगर आप ज्यादा किस्त देते हैं, तो यह लोन जल्द भी खत्म हो सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications