जब भी आप किसी भी तरह का लोन लेने जाते है तो उससे सबसे पहले सिबिल क्रेडिट स्कोर की मांग की जाती है। बैंक आपको लोन देगा या नहीं, यह काफी कुछ आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है।
नई दिल्ली: जब भी आप किसी भी तरह का लोन लेने जाते है तो उससे सबसे पहले सिबिल क्रेडिट स्कोर की मांग की जाती है। बैंक आपको लोन देगा या नहीं, यह काफी कुछ आपके सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है। बता दें कि सिबिल स्कोर 3 अंकों का होता है।

सिबिल स्कोर की रेंज 300 से 900 के बीच होती है। सिबिल स्कोर 900 के जितना करीब होगा, ग्राहक को कर्ज या क्रेडिट कार्ड मिलने की उम्मीद उतनी ज्यादा बढ़ जाती है। सिबिल देश में चार क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक है। बता दें कि सिबिल स्कोर के जरिए ग्राहक की क्रेडिट हिस्ट्री के बारे में पता चलता है।
क्रेडिट स्कोर चेक करने की मुफ्त सुविधा
किसी व्यक्ति ने अपने कर्ज की अदायगी कैसे की है या तमाम तरह के बिलों का रिपेमेंट करने में उसका रवैया कैसा रहा है, इन्हीं बातों से क्रेडिट स्कोर तैयार होता है। ऐसे में आपका यह जानना बेहद जरुरी हो जाता है कि आपका सिबिल स्कोर कैसा है। बता दें कि सिबिल की वेबसाइट के अलावा आप बैंकिंग सर्विसेज एग्रीगेटरों की वेबसाइट पर भी क्रेडिट स्कोर को चेक कर सकते हैं। सिबिल की वेबसाइट पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करने की मुफ्त सुविधा मिलती है। सब्सक्रिप्शन प्लान लेकर भी आप इसे चेक कर सकते हैं। फ्री सब्सक्रिप्शन से आप साल में एक बार अपनी मौजूदा सिबिल रिपोर्ट चेक कर सकते हैं। सिबिल पेड प्लान की भी पेशकश करती है। इसमें आपको कई अतिरिक्त फीचर मिलते हैं जो चुने गए प्लान पर निर्भर करता है।
ऐसे करें फ्री में सिबिल क्रेडिट स्कोर चेक
- तो चलिए आपको सबसे पहले ये बता दें कि सिबिल की वेबसाइट पर अपने क्रेडिट स्कोर को मुफ्त कैसे चेक किया जा सकता है।
- सिबिल की वेबसाइट में लॉग-इन करें
- सिबिल की वेबसाइट https://www.cibil.com/ पर जाएं और पेज के दाहिनी ओर टॉप कार्नर में 'गेट योर सिबिल स्कोर' पर क्लिक करें। यह आपको सब्सक्रिप्शन ऑप्शंस वाले पेज पर ले जाएगा। फ्री ऑप्शन के लिए स्क्रॉल डाउन करना होगा।
- अकाउंट क्रिएट करें यहां आपको अपना ईमेल आईडी, नाम (इस अकाउंट के लिए यह आपका यूजरनेम होगा), पासवर्ड, आईडी प्रूफ (जैसे पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट नंबर, आधार), जन्मतिथि, पिन कोड और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इन डिटेल्स को भरने के बाद 'एक्सेप्ट एंड कंटीन्यू' पर क्लिक करें।
- अपनी पहचान को वेरिफाई करें अगला स्टेप अपनी पहचान को वेरिफाई करने का होता है। आपने जो मोबाइल नंबर दिया है, उस पर आपको एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेगा। ओटीपी दर्ज करें और 'कंटीन्यू' पर क्लिक करें।
- डैशबोर्ड पर जाएं आपके एनरोलमेंट की पुष्टि को दिखाते हुए आपको नई विंडो पर ले जाया जाएगा। इस बारे में आपको ई-मेल भी भेजा जाएगा। अपने क्रेडिट स्कोर को चेक करने के लिए 'गो टू डैशबोर्ड' पर क्लिक करें।
- सिबिल स्कोर देखें आपको माईस्कोर डॉट सिबिल डॉट कॉम पर ले जाया जाएगा। यहां आप फ्री अपना सिबिल स्कोर और सिबिल रिपोर्ट देख सकते हैं।
जान लें कैसे आप सुधार सकते हैं अपना सिबिल स्कोर
- अपने बकाया बिलों का भुगतान हमेशा समय से करें। लेट पेमेंट को बैंक अच्छा नहीं मानते हैं। ध्यान देने योग्य बात यह हैं कि क्रेडिट का इस्तेमाल बहुत ज्यादा नहीं करें।
- इस बात का भी ध्यान दें कि होम और ऑटो लोन जैसे सिक्योर्ड लोन और पसर्नल और क्रेडिट कार्ड सरीखे अनसिक्योर्ड लोनों के बीच संतुलन बनाएं। बहुत ज्यादा अनसिक्योर्ड लोन को अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आपके ज्वाइंट अकाउंट है तो ज्वाइंट अकाउंट होल्डर पर नजर रखें। ज्वाइंट अकाउंट होल्डर की लापरवाही का भी आपके क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ता है। गौर करने की जरुरत हैं कि समय-समय पर क्रेडिट हिस्ट्री की समीक्षा जरूर करें। अपने सिबिल स्कोर पर नजर बनाकर रखें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications