Easy way to create a fund of Rs 1 crore: आपकी कमाई कम है, इसलिए आप अमीर नहीं बन सकते। यह एक गलत सोच है। अगर आप केवल 1000 रुपये महीना का ही निवेश कर सकते हैं, तो आप अपनी जिंदगी में करोड़पित बन सकते हैं।
म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश का एक सिप होता है। इस तरीके में हर माह एक निश्चित तारीख को निश्चित पैसा म्यूचुअल फंड स्कीम में जमा हो जाता है। निवेश का यह तरीका कुछ कुछ बैंक आरडी की तरह है।

अगर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में 1000 रुपये महीने का निवेश सिप माध्यम से किया जाए तो आसानी से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। यहां पर माना यह जा रहा है कि म्यूचुअल फंड स्कीम औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न देगी।
जहां तक म्यूचुअल फंड स्कीम से 12 फीसदी सालाना रिटर्न की बात है, तो यहां पर टॉप 5 म्यूचुअल फंड का रिटर्न बताया जा रहा है। यह रिटर्न सालाना 12 फीसदी से कई गुना रहा है।
इसलिए अगर म्यूचुअल फंड में 1000 रुपये की सिप 40 साल तक चलाई जाए तो आपके पास करीब 1.10 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आपको 40 साल ज्यादा लग रहा है तो आप 1000 रुपये महीने की सिप शुरू करें। बाद में हर साल इस अमाउंट को 10 फीसदी बढ़ाते रहें, तो आपके पास 32 साल में ही 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आपको 32 साल भी ज्यादा लग रहा है तो आप 1000 रुपये महीने की सिप शुरू करें। बाद में हर साल इस अमाउंट को 15 फीसदी बढ़ाते रहें, तो आपके पास 28 साल में ही 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
अगर आपको 28 साल भी ज्यादा लग रहा है तो आप 1000 रुपये महीने की सिप शुरू करें। बाद में हर साल इस अमाउंट को 20 फीसदी बढ़ाते रहें, तो आपके पास 24 साल में ही 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
यहां पर हर साल निवेश बढ़ाने का मतलब है कि पहले साल 1000 रुपये की सिप है तो अगले 10 फीसदी बढ़ा कर उसे 1100 रुपये कर दिया जाए। ऐसे ही हर साल निवेश बढ़ाते रहा जाए।
अब जानिए टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
यहां पर इन म्यूचुअल फंड स्कीमों का 3 साल का रिटर्न बताया जा रहा है।
क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 3 साल से हर साल औसतन 58.44 प्रतिशत का रिटर्न
क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम : 3 साल से हर साल औसतन 48.73 प्रतिशत
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कमोडिटीज म्यूचुअल फंड स्कीम : 3 साल से हर साल औसतन 47.11 प्रतिशत का रिटर्न
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 3 साल से हर साल औसतन 46.59 प्रतिशत का रिटर्न
केनरा रोबेको स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 3 साल से हर साल औसतन 44.21 प्रतिशत का रिटर्न
नोट: रिटर्न की गणना 26 जून 2023 की एनएवी के आधार पर की गई है।
नोट: यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। कृपया निवेश से पहले वित्तीय जानकार से सलाह जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications