नई दिल्ली। देश में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सारी गतिविधियां ठप हो गई हैं। लोगों के पास आमदनी का जरिया नहीं बचा है। इससे लोगों को बचाने के लिए मोदी सरकार ने कई राहत पैकेजों की घोषणा की है। लेकिन किसानों को सीधे फायदा नहीं पहुंच पा रहा था। ऐसे में सरकार ने पीएम किसान योजना का पैसा तुरंत जारी करने का फैसला किया। इसी के तहत करीब 5 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है। यह किसान इस पैसे को निकाल अपने खेती सहित अन्य काम कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको अभी तक यह पैसा नहीं मिल पाया है तो आइये जानते हैं कि इसके लिए कैसे घर बैठे रजिस्ट्रेशन कराएं।
जानिए कब भेजा गया किसानों के खाते में पैसा
कोरोना वायरस के चलते लागू किया गए लॉकडाउन के बीच देश के 4.91 करोड़ किसानों को मोदी सरकार ने राहत दे दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी पीएम किसान योजना के तहत 4.91 करोड़ किसानों के अकाउंट में 2000-2000 रुपये भेज दिया गया है। मोदी सरकार इस योजना के तहत अब तक किसानों के खाते में 62 हजार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दे चुकी है। वहीं लॉकडाउन के दौरान 24 मार्च से 3 अप्रैल के बीच डायरेक्ट बेनिफट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 9826 करोड़ की रकम किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है।
9 करोड़ किसान अभी तक रजिस्टर्ड
केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश में करीब 9 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हो चुके हैं। देश में करीब 14.5 करोड़ किसान हैं, लेकिन इस स्कीम के तहत सभी का वेरीफिकेशन नहीं हो पाया है। पीएम किसान योजना के तहत सालाना 6000 रुपये दिए जाते हैं। यह पैसा किसानों को 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों में दिया जाता है।
पैसा न मिला हो इस हेल्पलाइन पर बताएं
अगर आपको इस स्कीम के तहत अभी तक पैसा न मिला हो तो अपने लेखपाल, कानूनगो और जिला कृषि अधिकारी से संपर्क करना चाहिए। वहां से बात न बने तो केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से जारी हेल्पलाइन 155261 या 1800115526 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करना चाहिए। सरकार ने मंत्रालय का नंबर भी जारी किया है। यह नंबर है 011-23381092। इन नंबरों पर अपने रजिस्ट्रेशन संबंधी काम करा सकते हैं।
पीएम किसान पोर्टल से भी करा सकते हैं रजिस्टेशन
पीएम-किसान पोर्टल पर जाकर किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह सुविधा सभी किसानों के लिए शुरू की गई है। दूसरे चरण में आधार वेरीफिकेशन जरूरी है। यदि आपने इस स्कीम का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर लिया है, और अभी तक बैंक अकाउंट में पैसा नहीं आया है। ऐसे में पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना आधार, मोबाइल और बैंक खाता नंबर दर्ज करके इसके स्टेटस की जानकारी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications