क्या आप जानते है कि मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने की सुविधा भी आ गई है। यूआईडीएआई ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिसकी बदौलत आप अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से घर बैठे लिंक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: क्या आप जानते है कि मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने की सुविधा भी आ गई है। यूआईडीएआई ने एक टोल फ्री नंबर जारी किया है, जिसकी बदौलत आप अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से घर बैठे लिंक कर सकते हैं। इतना ही नहीं मोबाइल नंबर को आपके आधार कार्ड से लिंक करने के दो तरीके हैं। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस खबर के जरिए बताएंगे कि कैसे आप अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कर सकते है। Aadhaar से जुड़ी शिकायत अब करें ऐसे, मिनटों में मिलेगा जवाब ये भी पढ़ें
आधार को मोबाइल नंबर से कैसे करें लिंक
1. अपने मोबाइल नंबर से 14546 डायल करें।
2. अब भारतीय या एनआरआई के बीच चयन करें।
3. 1 दबाकर अपने फोन नंबर के साथ आधार लिंक करने के लिए अपनी सहमति दें।
4) अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और 1 दबाकर इसकी पुष्टि करें।
5) आपको अपने मोबाइल फोन पर एक ओटीपी मिलेगा।
6) अब आपको अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा।
7) आपको यूआईडीएआई डेटाबेस से अपना नाम, फोटो और जन्म तिथि लेने के लिए अपने ऑपरेटर को सहमति देने के लिए कहा जाएगा।
8) आपको एसएमएस पर ओटीपी मिलेगा उसे दर्ज करें।
9) प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1 दबाएं।
आधार को मोबाइल नंबर से ऑनलाइन लिंक कराने का तरीका
1) सबसे पहले आपको अपने नजदीकी रिटेलर के पास जाना है।
2) इसके बाद आपको उसे अपना आधार कार्ड की कॉपी और आपका मोबाइल नंबर देना होगा।
3) फिर वह आपके मोबाइल नंबर से एसएमएस करके ओटीपी वेरीफाई करेगा।
4) और फिर आपके अंगूठे की बायोमेट्रिक सेंसर मशीन से वेरिफिकेशन होगी।
5) अब अपनी फिंगर प्रिंट दें।
6) इसके 24 घंटे बाद आपको कन्फर्मेशन एसएमएस आएगा जो की आखिरी वेरिफिकेशन होती है जिसमें आपको Y लिखकर भेजना होता है।
7)इसके बाद आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से सफलतापूर्वक लिंक हो जाएगा।
डीएल को करें आधार से लिंक कराने का ये है पूरा प्रोसेस
-आपको सबसे पहले sarathi.parivahan.gov वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपका डीएल जिस राज्य का उसे सलेक्ट करना होगा।
- जिसके बाद एक विंडो ओपन हो जाएगी।
- विंडो की दाईं ओर मेन्यू बार में Apply Online पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद on Driving Licence (Renewal/Duplicate/Aedl/Others) पर क्लिक करना होगा।
- एक नई विंडो ओपन होगी, जहां से फिर आपको स्टेट की डिटेल देनी होगी।
- स्टेट को सेलेक्ट करने के बाद Countinue के बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आधार कार्ड से संबंधित जानकारी देनी होगी।
- अंत में आपको प्रोसिड पर क्लिक करना होगा।
- अब ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में पूरी जानकारी होगी, जिसके नीचे मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का ऑप्शन दिखेगा।
- आधार नंबर और ओटीपी नंबर फिल करना होगा। आपको डीएल अपडेट हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications