अब आप अपने एक दिन के जन्मे बच्चे का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का कहना है कि माता-पिता नवजात बच्चे का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
नई दिल्ली: अब आप अपने एक दिन के जन्मे बच्चे का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का कहना है कि माता-पिता नवजात बच्चे का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए उसके बड़े होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। नवजात शिशु का आधार बनवाने के लिए बच्चे के साथ माता-पिता या अभिभावक का संबंध दर्शाने वाला डॉक्युमेंट चाहिए होगा। यह बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र यानी बर्थ सर्टिफिकेट या हॉस्पिटल द्वारा जारी डिस्चार्ज कार्ड/पर्ची हो सकती है। बता दें कि इस डॉक्युमेंट के साथ माता या पिता में से किसी एक/अभिभावक का आधार भी चाहिए होगा। इन दोनों चीजों को लेकर आधार सेवा केन्द्र पर जाकर नवजात बच्चे का आधार कार्ड बनवाया जा सकता है। UIDAI की आधार किट से अब आसानी से होंगे पेंशन से जुड़े काम ये भी पढ़ें
दो बार अपडेट करानी है बायोमेट्रिक डिटेल्स
आपको जानकारी दें कि बच्चे के आधार के मामले में दो बार बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करानी होती हैं। वहीं पहली बार बच्चे के 5 साल का होने पर और दूसरी बार उसके 15 साल का होने पर। 5 साल से कम उम्र के बच्चों के बायोमेट्रिक्स यानी अंगुलियों के निशान और आंखों की पुतली विकसित नहीं होते हैं। इसलिए इतने छोटे बच्चों के आधार इनरॉलमेंट के वक्त उनके बायोमेट्रिक डिटेल्स नहीं लिए जाते हैं। बच्चे के 5 साल का होने के बाद उसकी बायोमेट्रिक्स डिटेल्स ली जाती हैं। वहीं उसके बाद बच्चे के बड़ा होने पर उसके बायोमेट्रिक्स में बदलाव आता है। लिहाजा बच्चे के 15 साल का होने पर ये डिटेल्स अपडेट कराना जरूरी है ताकि बच्चा बड़ा होने के बाद अपने आधार को आसानी से इस्तेमाल कर सके।
बच्चे के आधार बनाने में नहीं लगता कोई चार्ज
बच्चों की बायोमेट्रिक्स का अपडेशन फ्री है। इसके लिए कोई डॉक्युमेंट नहीं चाहिए होता है। केवल बच्चे को उसके आधार कार्ड के साथ निकटतम आधार केन्द्र ले जाना होता है। आपके बच्चे का आधार कार्ड बन जाएगा तो फिर इसकी मदद से आप आसानी से पासपोर्ट, पैन कार्ड, स्कूल में एडमिशन के लिए अप्लाई करने जैसे काम कर सकेंगे।
बच्चों के आधार बनाने का ये है प्रॉसेस
- आधार के इनरोलमेंट के लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर जाकर एनरोलमेंट फॉर्म भरना होगा।
- बच्चे का वैलिड एड्रेस प्रुफ नहीं हो तो बच्चे के माता-पिता का आधार नंबर भरना होगा।
- सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ आपको ये फॉर्म जमा करना होगा।
- फॉर्म को जमा करने के बाद बच्चे का बायोमेट्रिक रिकॉर्ड रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके तहत हाथ की अंगुलियों की फिंगरप्रिंट, आंखों की तस्वीर लिया जाएगा।
- प्रक्रिया पूरी होने पर एक एनरोलमेंट स्लिप जेनरेट कर आपको दी जाएगी।
- इस एनरोलमेंट स्लिप पर एनरोलमेंट आईडी, नंबर और तारीख दी जाएगी।
- इस एनरोलमेंट आईडी की मदद से आप आधार स्टेटस के बारे में पता कर सकते हैं।
- आधार एनरोलमेंट के 90 दिनों के अंदर आधार को आवेदनकर्ता के घर पर पोस्ट कर दिया जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications