How to become rich with a SIP of Rs 1000: अमीर होने के लिए पहले से ही अमीर होना जरूरी नहीं है। इस बात को गांठ बांध लेना चाहिए। जरूरी है कि थोड़ा थोड़ा निवेश शुरू किया जाए जल्द अमीर बनने की कोशिश की जाए।
म्यूचुअल फंड बहुत ही अच्छा रिटर्न देते हैं, और यहां पर कम पैसे के साथ निवेश शुरू भी किया जा सकता है। अगर कोई चाहे तो 1000 रुपये महीने की सिप शुरू कर सकता है। अगर यह निवेश लम्बे समय तक चले तो अराम से अमीर बन सकते हैं।

यहां पर हम 10000 रुपये महीने की सिप से 10 साल, 15 साल और 20 साल में कितना फंड तैयार हो सकता है, यह बता रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि अगर केवल 1000 रुपये महीने की सिप की जाए तो कितना फंड तैयार होगा और अगर 1000 रुपये की सिप में हर साल 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाए तो कितना फंड तैयार होगा। साथ ही टॉप 5 म्यूचुअल फंड के रिटर्न के बारे में भी अंत में जानकारी दी जा रही है।
पहले जानिए कि 10 साल में कितना फंड तैयार हो जाएगा। अगर म्यूचुअल फंड स्कीम में 1000 रुपये महीने की सिप की जाए तो करीब सवा दो लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर हर साल 20 फीसदी का निवेश बढ़ाया जाए तो 10 साल में करीब 5 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यहां पर माना गया है कि म्यूचुअल फंड स्कीम से औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न मिले।
अब जानिए कि 15 साल में कितना फंड तैयार हो जाएगा। अगर म्यूचुअल फंड स्कीम में 1000 रुपये महीने की सिप की जाए तो करीब 5 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर हर साल 20 फीसदी का निवेश बढ़ाया जाए तो 15 साल में करीब 15 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यहां पर माना गया है कि म्यूचुअल फंड स्कीम से औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न मिले।
वहीं अब जानिए कि 20 साल में कितना फंड तैयार हो जाएगा। अगर म्यूचुअल फंड स्कीम में 1000 रुपये महीने की सिप की जाए तो करीब 10 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर हर साल 20 फीसदी का निवेश बढ़ाया जाए तो 20 साल में करीब 45 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यहां पर माना गया है कि म्यूचुअल फंड स्कीम से औसतन हर साल 12 फीसदी का रिटर्न मिले।
अब जानिए सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
यहां पर टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न बताया जा रहा है। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि अगर इन स्कीमों में आज से 3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया गया होगा तो आज वह कितना हो गया है।
क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम बीते 3 साल से बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रही है। इस स्कीम का रिटर्न इस दौरान हर साल औसतन 59.00 प्रतिशत रहा है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 लाख रुपये को 3 साल में करीब 5.63 लाख रुपये बना दिया है।
क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम भी बीते 3 साल से बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रही है। इस स्कीम का रिटर्न इस दौरान हर साल औसतन 50.64 प्रतिशत रहा है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 लाख रुपये को 3 साल में करीब 4.43 लाख रुपये बना दिया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कमोडिटीज म्यूचुअल फंड स्कीम भी बीते 3 साल से बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रही है। इस स्कीम का रिटर्न इस दौरान हर साल औसतन 48.76 प्रतिशत रहा है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 लाख रुपये को 3 साल में करीब 4.19 लाख रुपये बना दिया है।
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम भी बीते 3 साल से बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रही है। इस स्कीम का रिटर्न इस दौरान हर साल औसतन 47.73 प्रतिशत रहा है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 लाख रुपये को 3 साल में करीब 4.07 लाख रुपये बना दिया है।
केनरा रोबेको स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम भी बीते 3 साल से बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रही है। इस स्कीम का रिटर्न इस दौरान हर साल औसतन 45.16 प्रतिशत रहा है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 लाख रुपये को 3 साल में करीब 3.78 लाख रुपये बना दिया है।
नोट: यहां पर म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न की गणना 5 जुलाई की एनएवी के आधार पर की गई है।
नोट: यहां पर केवल वित्तीय प्लानिंग की बात की जा रही है, न कि निवेश की सलाह दी जा रही है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications