Similarities Between Tomato and Stock Market: आजकल टमाटर का रेट अचानक काफी ज्यादा हो गया है। इससे कुछ लोग परेशान हैं, तो कुछ इससे कमाई कर रहे हैं। अगर इसको उदाहरण मान लिया जाए तो ठीक इसी तरह शेयर बाजार भी होता है।
देश में थोड़े से लोग ही शेयर बाजार से जुड़े हुए हैं। लेकिन सब्जी मंडी ऐसी जगह जहां से पूरा देश जुड़ा है। अब अगर सब्जी मंडी के माध्यम से शेयर बाजार को समझने की कोशिश करें तो यह विषय काफी आसान हो जाएगा।

सब्जी मंडी में कारोबारी रोज सब्जी की डिमांड और सप्लाई के हिसाब से रेट तय करते हैं। वहीं कुछ ज्यादा समझदार या जानकार कारोबारी किसी खास सब्जी का सीजन शुरू होने के पहले ही उसके लिए किसानों से सौदे कर लेते हैं। ऐसा करने से उस कारोबारी के पास आपूर्ति पहले ही तय हो जाती है। अब अगर सब्जी की डिमांड उसके अनुमान के आसार आती है, तो वह उसे ज्यादा महंगे में बेच कर ज्यादा कमाई करता है। लेकिन अगर इसका उल्टा हुआ तो कारोबारी को नुकसान भी होता है।
कुछ इसी तरह शेयर बाजार भी चलता है। यहां पर छोट या बड़े निवेशक किसी कंपनी के शेयरों के आगे की डिमांड का अंदाजा लगाते हैं। उसी के हिसाब से शेयर में निवेश करते हैं। अगर उस शेयर की डिमांड आई तो फायदा, नहीं तो नुकसान।
अगर इस बात को और आसानी से समझना हो तो टमाटर को फिर से उदाहरण माना जा सकता है। सब्जी मंडी में सभी को कितनी भी सब्जी खरीदने की छूट है। वहीं टमाटर का रेट आगे कहां जाएगा, इसका अंदाजा कारोबारी से लेकर खरीदार तक सभी को लगाने की छूट है। ऐसे में अगर कारोबार या खुदरा खरीदार ने रेट बढ़ने का अंदाजा लगा कर अपनी जरूरत का टमाटर पहले ही खरीद लिया होता तो फायदा होता।
जहां कारोबारी महंगा टमाटर बेच कर कमाई करता, तो वहीं खुदरा खरीदार आराम से 5 किलो या 10 किलो टमाटर खरीद कर अपने फ्रिज में लगा सकता था। ऐसे में टमाटर के ज्यादा महंगे दौर में उसे महंगाई की मार नहीं पड़ती।
ठीक ऐसा ही शेयर बााजर में भी होता है। आप ही बताइये कि देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस में रोज ऐसा क्या होता है कि उसके रेट बदलते हैं। यह वहीं डिमांड और सप्लाई का मामला है। किसी को उस दिन लग रहा है कि अब रिलायंस के शेयर से हो गई जितना कमाई होनी थी। वहीं किसी को आगे उसके रेट और बढ़ने की उम्मीद है। अगर आप शेयर बाजार को इसी नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे, तो आप पाएंगे कि वहां भी कारोबार ही होता है। और शेयर बाजार से कमाने के लिए बस इतनी समझ जरूरी है कि टमाटर के दाम बढ़ेंगे या नहीं।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications