नई दिल्ली, फरवरी 17। यदि आप एक नया इलेक्ट्रिक वाहन या ईवी (बाइक, स्कूटर या कार) खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। ईवी खरीदने से पहले आपको कुछ चीजों को जानना चाहिए। वैसे तो ईवी को भविष्य का वाहन माना जा रहा है, लेकिन ये भारत में अभी भी पूरी तरह से फ्लेक्सिबल नहीं है। पर फिर भी इन पर कुछ ऐसे फायदे मिलते हैं कि कोई भी इन्हें खरीदने पर विचार जरूर कर सकता है। यह सच है कि यदि आप इन वाहनों (खास कर कार) खरीदने पर विचार करते हैं, तो कीमत एक बड़ा फैक्टर हो सकती है। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि आप ईवी को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दें। आपको ईवी खरीदने से पहले कुछ जरूरी जानकारी लेनी चाहिए।
इंफ्रास्ट्रक्चर
आपको अपने ईवी के लिए एक खास पार्किंग की आवश्यकता होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब भी ईवी का उपयोग नहीं करेंगे, तब ही आप इसे चार्ज करेंगे। कारों के मामले में ईवी कंपनी आपके पार्किंग वाली जगह पर एक वॉल-बॉक्स स्थापित करेगी। इसकी कीमत आमतौर पर कार के साथ जोड़ी जाती है। ये बॉक्स आपकी कार को रात भर चार्ज करेगा। बाइक या स्कूटर को ज्यादा आराम से चार्ज किया जा सकता है। उनके लिए विशेष चार्जिंग वाली जगह की जरूरत नहीं होगी।
यूसेज साइकिल
आप अपने ईवी का उपयोग कैसे करते हैं यह बहुत जरूरी है। यदि आप अपने ईवी का उपयोग आम तौर पर घर-ऑफिस आने जाने के लिए और शहर के आसपास तक ही करते हैं तो ये आपकी आवश्यकताओं के लिए एकदम सही होंगे। कारों में भी अधिकतम 300 से 450 किमी की रेंज मिलती है। मगर यदि आप बिजनेस या किसी और काम से अक्सर शहर से बाहर जाते हैं, तो ईवी अच्छा विकल्प नहीं है। आपको चार्जिंग की दिक्कत आ सकती है। इसलिए इस फैक्टर को ध्यान में रखें।
ईवी की कीमत
यदि कीमत आपको प्रभावित करेगी तो ईवी शायद आपके लिए उपयुक्त नहीं हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों में तकनीक तेजी से विकसित हो रही है, लेकिन अभी भी बैटरी सेल जैसे कई फैक्टर हैं जो केवल कुछ चुनिंदा कंपनियों द्वारा ही बनाए जाते हैं। इसका मतलब है कि कम से कम निकट भविष्य में ईवी महंगे ही रहेंगे। आपको ईवी स्कूटर या कार पेट्रोल इंजन वाहन से अधिकतर महंगे ही मिलेंगे।
मैंटेनेंस है बहुत जरूरी
वाहन चाहे ईवी हो या फिर पेट्रोल-डीजल वाला उसके लिए मैंटेनेंस बहुत जरूरी है। जैसे कि इलेक्ट्रिक कार में बहुत कम मूविंग पार्ट्स होते हैं। अनिवार्य रूप से सिर्फ मोटर। बैटरी पैक सबसे महंगे कंपोनेंट्स हैं और समय के साथ इनमें खराबी आ सकती है। लेकिन कार निर्माताओं के पास बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए तकनीक मौजूद है। वैसे भी, हुंडई और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां अपने बैटरी पैक पर आठ साल तक की वारंटी दे रही हैं। इसलिए यह चिंता का विषय नहीं है।
ड्राइविंग स्टाइल
आपका ईवी चलाने का स्टाइल भी अहम होगा। ईवी एक संतुलित अप्रोच के साथ अच्छी परफॉर्मेंस देते हैं। ज्यादा हेवी राइड ईवी को पेट्रोल या डीजल वाहन की तुलना में अधिक प्रभावित करेगी। आपको ट्रैफ़िक के हिसाब से ईवी को चलाना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications