
LIC is buying IT sector shares: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। यही नहीं शेयर बाजार से कमाई करने में भी एलआईसी सबसे आगे है। ऐसे में एलआईसी कहां निवेश कर रही है, यह जानना फायदेमंद हो सकता है।
इस बार एलआईसी ने आईटी शेयरों पर दावं लगाया है। वहीं दूसरी तरफ भारत सहित विदेशी निवेशक आईटी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली कर रहे हैं। लेकिन एलआईसी हमेशा ही अच्छे शेयर सही रेट पर खरीदने वाली कंपनी मानी जाती है।
एलआईसी ने जनवरी से मार्च 2023 तिमाही के दौरान टीसीएस, इनफोसिस, टेक महिन्द्रा, विप्रो, एचसीएल टेक सहित एलटीआई माइंडट्री में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।
जहां तक टीसीएस की बात है तो एलआईसी ने अपनी हिस्सेदारी 6 बेसिस प्वाइंट बढ़ाई है। अब टीसीएस में एलआईसी की हिस्सेदारी 52,610 करोड़ रुपये की हो गई है।

वहीं इनफोसिस में एलआईसी ने 48 बेसिस प्वाइंट की हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके बाद अब इनफोसिस में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 38,105 करोड़ रुपये की हो गई है।
इसके अलावा एचसीएल टेक में एलआईसी ने 6 बेसिस प्वाइंट की हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके बाद एलआईसी की हिस्सेदारी एचसीएल टेक में बढ़कर 12,231 करोड़ रुपये की हो गई है।
वहीं विप्रो में एलआईसी ने 2 बेसिस प्वाइंट की हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके बाद एलआईसी की विप्रो में हिस्सेदारी 9,424 करोड़ रुपये की हो गई है।

इसके अलावा टेक महिन्द्रा में एलआईसी ने इसी समय के दौरान 63 बेसिस प्वाइंट की हिस्सेदारी बढ़ाई है। इसके बाद इस हिस्सेदारी की वैल्यू 8,286 करोड़ रुपये की हो गई है।
यहां पर ध्यान रखने की जरूरत है कि 1 बेसिस प्वाइंट का मतलब 0.01 प्रतिशत होता है।
एलआईसी ने भारतीय शेयर बाजार की 273 कंपनियों में निवेश कर रखा है। इस निवेश की वैल्यू इस वक्त करीब 10 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। प्राइम डाटाबेस के रिकॉर्ड के अनुसार एलआईसी की अब आईटी शेयरों में हिस्सेदारी की कुल वैल्यू करीब 1.30 लाख करोड़ रुपये हो गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications