Now do index futures and options trading even at night: भारत का शेयर बाजार दुनिया के लिए महत्वपूर्ण होता जा रहा है। वहीं दुनियाभर में होने वाली घटनाओं का असर भारत के शेयर बाजार पर भी पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) शाम को भी 3 घंटे के लिए एक ट्रेडिंग सत्र शुरू कर सकता है। इसके लिए एनएसई ने सेबी से इजाजत मांगी है। हालांकि एनएसई के इस कदम पर कुछ असहमतियां भी नजर आ रही हैं। लेकिन अगर आप एक निवेशक हैं तो जानिए क्या मिलने वाला है आपको।
मीडिया में सामने आई खबरों के अनुसार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग की कारोबारी अवधि को बढ़ाने जा रहा है। एनएसई शाम को 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक का एक्सचेंज को खोलने की दिशा में बढ़ रहा है। जानकरों के अनुसार इस सत्र को आगे और बढ़ाया जा सकता है और इसे 11:30 बजे तक किया जा सकता है।

अगर एनएसई ऐसा करता है तो एक्सचेंज सहित पूरे वित्तीय सिस्टम और ब्रोकरों को भी ऐसा ही करना होगा। क्योंकि देश में शेयर बाजार में सभी कुछ रीयल टाइम पर होता है। ऐसे में ब्रोकरों का मानना है कि इससे कारोबार इतना नहीं बढ़ेगा, जितना उनका खर्च बढ़ जाएगा। क्योंकि उनको अपने कर्मचारियों को या तो ज्यादा वक्त तक काम कराना होगा या नए कर्मचारी रखने होंगे।
वहीं एनएसडीए और सीडीएसएल सहित रिस्क मैनेजमेंट की टीमों को भी एनएसई के समय पर रियल टाइम पर काम करना होगा। शुरुआत में यह दिक्कत भरा फैसला साबित हो सकता है, लेकिन जानकारों का मानना है कि बाद में सिस्टम एक सामान्य तरीके से काम करने लगेगा।
एनएसई के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट अफसर श्रीराम कृष्णन के अनुसार देश और विदेश से ट्रेडिंग ऑवर बढ़ाने के सुझाव मिले थे। इसलिए इंडेक्स फ्यूचर का समय बढ़ाने का प्रस्ताव सेबी को भेजा गया है। बाद में एनएसई स्टॉक फ्यूचर एंड आप्शन पर फैसला लेगा।
अगर कोई निवेशक इंडेक्स फ्यूचर में काम करता है तो वह शाम को अमेरिका के शेयर बाजार और सुबह भारत के शेयर बाजार खुलने के पहले एशिया के खुले बाजारों से अपनी ट्रेड को एडजेस्ट कर सकता है। अक्सर रात में अमेरिका के शेयर बाजार का असर भारत के शेयर बाजार पर दिखता है। ऐसे में अगले दिन भारत के इंडेक्स निवेशकों को फायदा या घाटा उसी हिसाब से उठाना पड़ा है। लेकिन ट्रेडिंग ऑवर बढ़ने के बाद रात में निवेशक अपनी ट्रेड अमेरिका के हिसाब से एडजेस्ट कर सकते हैं। इससे उनको झटका लगने की आशंका कम हो सकती है। हालांकि इसके लिए उनको शाम को भी अपनी ट्रेड पर लाइव नजर रखनी होगी, जो आसान काम नहीं होगा।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications