रॉयल एनफील्ड भारत में सबसे लोकप्रिय दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक है। इसकी मोटरसाइकिल सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है।
नई दिल्ली: रॉयल एनफील्ड भारत में सबसे लोकप्रिय दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक है। इसकी मोटरसाइकिल सभी उम्र के लोगों को पसंद आती है। यह बाइक डिजाइन, पॉवरफुल इंजन, एग्जास्ट साउंड के चलते युवाओं सहित सभी उम्र के लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती है। वहीं दुनियाभर में इलेक्ट्रिक बाइक्स का क्रेज बढ़ रहा है। कंपनियां इलेक्ट्रिक टूव्हीलर को लेकर भी लगातार लॉन्चिंग कर रही हैं। तो चलिए जानते है रॉयल एनफील्ड की इलेक्ट्रिक बुलेट के बारें में
रॉयल एनफील्ड का इलेक्ट्रिक वर्जन
रॉयल एनफील्ड लोगों की पसंद के हिसाब से ही अपने मॉडल तैयार करती है। अपने रौबीले डिजाइन, पावरफुल इंजन और शानदार लुक की वजह से रॉयल एनफील्ड बाइक्स कई लोगों की पसंद हैं। इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का विकल्प दुनिया भर में बढ़ रहा है। मौजूदा कोरोना वायरस महामारी जैसी स्थितियों को देखते हुए लगता है कि यह इंतजार लंबा हो सकता है। लेकिन फिलहाल ऑल-इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड बुलेट- फोटॉन) बुलेट के बारें में बता दें। बुलेट का इलेक्ट्रिक मॉडल न्यूटाउन-आधारित इलेक्ट्रिक क्लासिक कारों की बैटरी से चलता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इलेक्ट्रिक क्लासिक कार बैटरी चार-पहिया वाहनों को ऑल-इलेक्ट्रिक कार में बदल देती हैं। इस बुलेट का इंजन करीब 15.6 bhp का पावर पैदा करता है। इलेक्ट्रिक क्लासिक कार ने इसके टॉर्क के बारे में बताया। लेकिन ऐसा ही 14Kw हब मोटर से 300Nm टॉर्क पैदा होना का दावा किया गया है। इसके रेंज को दावा है कि फुल चार्ज पर 128 किमी की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप स्पीड 112 किमी प्रति घंटा है। फोटॉन के फ्रेम, सस्पेंशन, ज्योमेट्री और वजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसलिए फोटॉन वास्तविक बुलेट की तरह चलेगा। लेकिन सबसे खास बात यह होगी कि इसमें उसकी तरह का आवाज और कंपन नहीं होगा। यानी यह एक बिना आवाज और शानदार स्पीड वाली बाइक होगी। इसके फ्रंट में 280mm और रियर में 240mm के व्हीलबेस मिलते हैं।
फोटॉन की कीमत करीब 18.9 लाख रुपये हो सकती
जानकारी दें कि फोटॉन की कीमत 20,000 पाउंड (करीब 18.9 लाख रुपये) है। यह बहुत ज्यादा कीमत लग सकती है। लेकिन इलेक्ट्रिक क्लासिक कार एक छोटी कंपनी है जो एक बार में सिर्फ एक गाड़ी में कंवर्जन करती है। Harley-Davidson LiveWire (हार्ले-डेविडसन लाइववायर) जैसी फुल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत करीब 30,000 पाउंड (लगभग 28.4 लाख रुपये) है। दोनों की कीमत में तुलना करने पर फोटॉन की कीमत कम है। रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल कहा था कि वे जल्द ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का प्रॉडक्शन वर्जन बनाएंगे।
रॉयल एनफील्ड सभी मॉडलों के दाम चेक करें यहां
रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड 350
रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड 350 की कीमत 1,56,658 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है। इस बाइक की ऑनरोड कीमत दिल्ली में लगभग 1,78,015 है। यह बाइक 346 सीसी की है जिसकी क्रव वेट 192 kg है।
रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड X350
रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड X350 की कीमत 1,64,004 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है। इस बाइक की ऑनरोड कीमत दिल्ली में लगभग 1,87,333 है। यह बाइक 346 सीसी की है जिसकी क्रव वेट 197 kg है।
रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 KS-ABS
रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 KS-ABS(न्यू कलर एडिशन) की कीमत 1,14,754 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है।
रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 ES-ABS
रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 ES-ABS(न्यू कलर एडिशन) की कीमत 1,30,365 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है। यह बाइक 346 सीसी जिसकी मैक्स पावर 19.8 BHP-@ 5250 आरपीएम पर है।
रॉयल एनफील्ड की क्लासिक
रॉयल एनफील्ड की क्लासिक की कीमत 1,57,096 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है। इस बाइक की ऑनरोड कीमत दिल्ली में लगभग 1,78,418 है। यह बाइक 346 सीसी की है जिसकी क्रव वेट 195 kg है।
रॉयल एनफील्ड की हिमालयन
रॉयल एनफील्ड की हिमालयन की कीमत 1,86,811 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है। इस बाइक की ऑनरोड कीमत दिल्ली में लगभग 2,19,910 है। यह बाइक 411 सीसी की है जिसकी क्रव वेट 199 kg है।
रॉयल एनफील्ड की कॉन्टिनेन्टल जीटी 650
रॉयल एनफील्ड की कॉन्टिनेन्टल जीटी 650 की कीमत 2,80,677 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है। इस बाइक की ऑनरोड कीमत दिल्ली में लगभग 3,26, 808 है। यह बाइक 648 सीसी की है जिसकी क्रव वेट 198 kg है।
रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650
रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650 की कीमत 2,64,919 रुपये (दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत) है। इस बाइक की ऑनरोड कीमत दिल्ली में लगभग 3,05,336 है। यह बाइक 648 सीसी की है जिसकी क्रव वेट 202 kg है।
जल्द रॉयल एनफील्ड लॉन्च करेगी ये दमदार बाइक्स
रॉयल एनफील्ड कई हाई-एंड बाइक्स मॉडल पर काम रही है। इनमें Continental GT 650 और Interceptor 650 को भरत में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। वहीं कंपनी और भी कई नई बाइक्स पर काम कर रही है, जिन्हें वह जल्द ही बाजार में उतारेगी।
NEW रॉयल एनफील्ड METEOR 350
रॉयल एनफील्ड बाइक्स की सूची में पहला मॉडल Meteor 350 है। जिसे थंडरबर्ड 350 से रिप्लेस किया जा रहा है। इस बाइक को कई वैरिएंट में पेश किया जाएगा जिनमें से एक Meteor 350 Fireball है। बाजार में इस बाइक की कीमत 1,68,550 रुपये रहने की उम्मीद है।
रॉयल एनफील्ड Meteor 350
रॉयल एनफील्ड की यह नई बाइक मौजूदा थंडरबर्ड 350X मॉडल की तरह ब्राइट कलर में आएगी। वहीं दोनों बाइक्स के सीट प्रोफाइल में कोई खास अंतर नहीं है। Meteor 350 में भी थंडरबर्ड की तरह स्प्लिट सीटें मिलेंगी।
न्यू RE क्लासिक 350
रॉयल एनफील्ड की सूची में अगला नाम रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का शामिल है। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान भी कई बार देखा गया है। यह मॉडल नई डबल क्रैडल चेसिस पर आधारित होगा। इस मॉडल में कई नए स्टाइलिश एलीमेंटस मिलेंगे, जिनमें एलॉय व्हील और विंड डिफ्लेक्टर शामिल हैं। इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650
जल्द ही रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 को उतारने की तैयारी कर रही है। बता दें कि 2017 के EICMA शो में रॉयल एनफील्ड का नया 650 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन सामने आया था। यह वही पावरट्रेन इंजन है जो इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को भी पावर देता है। इस बाइक की कीमत 3.5 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications