नई दिल्ली। हाल ही में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 जारी हुई है। इसमें अमीरों के दौलत के बारे में जानकारी दी गई है। इसी के साथ इस लिस्ट में यह भी बताया गया है कि यह अमीर किस किस राशि के हैं। अगर इस राशि के हिसाब से लिस्ट पर नजर डालें तो कुछ चुनिंदा राशियां ही अमीरों की हैं। ऐसे में यह जानना रोचक है कि किसी अमीर की राशि कौन सी हैं।

सबसे पहले जानें राशियों के अंग्रेजी और हिन्दी में नाम
एरीस यानी मेष
टॉरस यानी वृषभ
जैमिनी यानी मिथुन
कैंसर यानी कर्क
लिओ यानी सिंह
वर्गो यानी कन्या
लिब्रा यानी तुला
स्कोर्पियो यानी वृश्चिक
सजिटेरियस यानी धनु
कैप्रिकॉर्न यानी मकर
एक्वेरियस यानी कुंभ
पाइसेज यानी मीन
अब आगे जानें अमीर और उनकी राशि
ज्यादातर कर्क राशि वाले अमीर
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 के अनुसार अमीरी के मामले में कर्क राशि नंबर एक पर है। इस लिस्ट में कर्क राशि के लोगों की संख्या 10 प्रतिशत के करीब है। इस राशि के हिसाब से इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम शिव नाडर का है।
जानिए कन्या राशि के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अमीरों की संख्या में कन्या राशि वाले दूसरे स्थान पर हैं। 8289 अमीरों की इस लिस्ट में कन्या राशि वालों की संख्या करीब 9.6 प्रतिशत है। इस राशि के हिसाब से सबसे बड़ा नाम शपूर पालोनजी मिस्त्री का है।
जानिए मिथुन राशि के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में मिथुन राशि वालों की संख्या करीब 9.5 फीसदी है। इस राशि के लोग अमीरी के लिहाज से तीसरे नंबर पर हैं।
जानिए मेष राशि वाले के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में मेष राशि वालों की दौलत सबसे ज्यादा बढ़ी है। इस अमीरों की लिस्ट में मेष राशि वालों की संख्या करीब 9.3 फीसदी है। मेष राशि वालों की दौलत में 1 साल के दौरान कुल मिलाकर करीब 55 फीसदी बढ़ी है। इस राशि के हिसाब से अमीरों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम मुकेश अंबानी का है।
जानिए मकर राशि के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अमीरी के लिहाज से मकर राशि वाले 5वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में मकर राशि वालों की संख्या करीब 9.2 फीसदी है। मकर राशि वालों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम करसनभाई पटेल का है।
जानिए सिंह राशि के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अमीरी के हिसाब से सिंह राशि वाले 6ठें स्थान पर आते हैं। इस लिस्ट में सिंह राशि के अमीरों की संख्या करीब 8.5 फीसदी है। राशि के हिसाब से इसमें सबसे बड़ा नाम अजीम प्रेमजी का है।
जानिए वृश्चिक राशि वालों के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अमीरी के लिहाज से वृश्चिक राशि वाले 7वें स्थान पर आते हैं। इस लिस्ट में इस राशि के अमीरों की संख्या 8.4 फीसदी है। राशि के हिसाब से इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम अश्विनी दानी का है।
जानिए मीन राशि के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अमीरी के लिहाज से मीन राशि 8वें स्थान पर आती है। इस लिस्ट में मीन राशि वाले अमीरों की संख्या 7.6 फीसदी है। राशि के हिसाब से इसमें सबसे बड़ा नाम राधा किशन दमानी का है।
जानिए तुला राशि के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अमीरी के लिहाज से तुला राशि वाले 9वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में तुला राशि वाले अमीरों की संख्या करीब 7.3 फीसदी है। राशि के हिसाब से इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम दिलीप शांघवी का है।
जानिए वृषभ राशि के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अमीरी के लिहाज से वृषभ राशि को 10वां स्थान मिला है। इस लिस्ट में वृषभ राशि के लोगों की संख्या करीब 7.1 फीसदी है। राशि के हिसाब से इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम साइरस पूनावाला का है।
जानिए कुंभ राशि के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अमीरी के लिहाज से कुंभ राशि वालों का स्थान 11वां हैं। इस लिस्ट में कुंभ राशि के लोगों की संख्या करीब 6.9 फीसदी है। राशि के हिसाब से इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम नुस्ली वाडिया का है।
जानिए धनु राशि के बारे में
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अमीरी के लिहाज से धनु राशि वालों का स्थान 12वां आता है। इस लिस्ट में धनु राशि के लोगों की संख्या करीब 6.6 फीसदी है। राशि के हिसाब से इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम एसपी हिंदुजा (हिंदुजा ब्रदर्स) का है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications