कोरोनावायरस की वजह से कई लोगों के बिजनेस बिलकुल ठप्प पड़ गए है, खासकर छोटे दुकानदारों की। ऐसे में इन लोगों की मदद करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत आसानी से रियायती दरों पर लोन दे
नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से कई लोगों के बिजनेस बिलकुल ठप्प पड़ गए है, खासकर छोटे दुकानदारों की। ऐसे में इन लोगों की मदद करने के लिए सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत आसानी से रियायती दरों पर लोन दे रही है। रोजगार या कारोबार को और गति देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना बड़े काम की स्कीम है। इसमें आपको वित्तीय मदद मिल जाती है। तो अगर आप भी अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) से ई-मुद्रा लोन के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो आपको इससे पहले कुछ खास तैयारी करनी चाहिए। इससे जुड़ी सभी जानकारी को पहले ही समझ लें, ताकि आपको परेशानी नहीं होगी। एसबीआई अपने कस्टमर्स को ऑनलाइन मुद्रा लोन भी उपलब्ध कराता है। SBI ने लॉन्च की यह खास सुविधा, घर बैठें उठाए फायदा ये भी पढ़ें
जानिए क्या है मुद्रा लोन
मुद्रा लोन का मतलब है माइक्र यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी, इसके गाइडेंस में बैंकों की तरफ से माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज (एमएसएमई) को लोन दिए जाते हैं। मुद्रा स्कीम के तहत छोटे और मध्यम आकार के कारोबारियों या यूनिट को जरूरी लोन दिए जाते हैं। अगर आप एसबीआई में सेविंग अकाउंट या करेंट अकाउंट होल्डर हैं तो आप एसबीआई से 50 हजार रुपए तक का ई-मुद्रा लोन ले सकते हैं। ई-मुद्रा लोन के लिए आप घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
एसबीआई ई-मुद्रा लोन के लिए योग्यता
- ऑनलाइन यह लोन लेने के लिए कुछ तय मानक हैं। एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, आपको एक छोटा उद्यमी होना चाहिए।
- एसबीआई में आपका सेविंग अकाउंट या करेंट अकाउंट कम से कम छह माह पुराना होना चाहिए।
- लोन पीरियड मैक्सिमम पांच सालों के लिए है।
- एसबीआई ई-मुद्रा लोन के तहत अगर आप अप्लाई करते हैं तो 50 हजार रुपए का लोन घर बैठे ऑनलाइन पा सकते हैं। इसमें आप मैक्सिमम एक लाख रुपए तक भी लोन ले सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए ब्रांच आना पड़ेगा।
अप्लाई करने के लिए जानिए क्या डॉक्यूमेंट जरुरी
एसबीआई ई-मुद्रा लोन के लिए अप्लाई करने से पहले कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स को तैयार रख लें तो आपको ही सुविधा होगी।
ये डॉक्यूमेंट हैं-
- सेविंग अकाउंट या करेंट अकाउंट नंबर और ब्रांच की डीटेल तैयार रखें
- आप जो भी व्यवसाय या कारोबार चलाते हैं, उसका प्रमाण-पत्र
- आपके बैंक अकाउंट में आधार नंबर अपडेटेड होना चाहिए
- जाति की जानकारी (सामान्य/एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक) से जुड़े डॉक्यूमेंट
- जीएसटीएन नंबर और इंडस्ट्री आधार नंबर
- दुकान या यूनिट का प्रमाण-पत्र।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications