नई दिल्ली, अक्टूबर 27। पैसों की बचत करना हर इंसान चाहता है। ताकि ये पैसा मुश्किल समय में काम आए। कोरोना काल में देखा गया है कि जिन लोगों के पास पहले से कुछ पैसा था, उससे उन्हें काफी राहत मिली। मगर पैसा बचा कर कंजूसी दिखाना भी ठीक नहीं। बल्कि कुछ ऐसी जगह भी होती हैं, जहां आपको पैसा खर्च करना चाहिए। इसी बात पर अर्थशास्त्र में महारथ रखने वाले आचार्य चाणक्य ने भी कुछ बाते कही हैं। उन्होंने इस पर विस्तार से जानकारी दी है कि पैसा बचाओ मगर कुछ खास जगहों पर खर्च भी करो ताकि आप ग्रोथ हासिल कर सको। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां चाणक्य नीति के मुताबिक खर्च करने से पैसा कम नहीं होता, बल्कि बढ़ता है।
जिन लोगों को हो जरूरत उनकी करें मदद
चाणक्य के अनुसार आपको हमेशा लोगों की मदद करनी चाहिए। गरीब और जरूरतमंदों को पैसा दीजिए। इससे आप पुण्य कमाएंगे। साथ ही आपका मन शांत होगा। चाणक्य कहते हैं कि गरीबों की शिक्षा पर खर्चा करना सबसे बेहतर है। उनके मुताबिक आप अपनी इनकम का एक हिस्सा दान के लिए रखें। उसे गरीबों और जरूरमंदों के बीच बांच दें।
धार्मिक स्थलों पर खर्च
चाणक्य कहते हैं कि धर्म स्थलों पर दान करना काफी जरूरी है। दरअसल इससे जिंदगी में सकारात्मकता मिलेगी। आप ईश्वर की कृपा के हिस्सेदार होंगे। इन जगहों पर दान करने से भी सुख और शांति और समृद्धि के रास्ते खुलते हैं। जरूरी नहीं कि आप बहुत मोटी रकम दान करें, बल्कि थोड़ी-थोड़ी राशि सब जगह देते रहें।
बीमारों को पैसा दें
चाणक्य कहते हैं कि गरीब बीमार लोगों की मदद करना भी जरूरी है। इसके लिए अधिक से अधिक या कहा जाए कि जितना आपसे संभव हो पैसा दान करें। गरीब बीमारों की मदद करने से आपको भगवान का आशीर्वाद मिलेगी। साथ ही इससे आपकी संपत्ति में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
सोशल सर्विसेज
चाणक्य ने सोशल सर्विसेज यानी सामाजिक कार्यों पर भी खर्च करने की सलाह दी है। वे कहते हैं कि जो आप कमाते हैं, उसमें समाज की बड़ी भागीदारी होती है। बल्कि यह समाज के कारण ही संभव होता है। इसलिए अपनी कमाई में समाज को शामिल करें।
सोशल सर्विस के लिए कहां करें खर्च
अपनी कमाई का एक हिस्सा आप आसानी से सामाजिक कार्यों पर खर्च कर सकते हैं। अस्पताल, स्कूल, पीने के पानी का सिस्टम या पेड़ लगाने जैसे काम सोशल सर्विस के दायरे में आते हैं। आप इन जगहों पर खर्च करें। इससे मन को शांति मिलेगी।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 05 अप्रैल, 2026 - अस्थिरता का लाभ उठाएं और अपने नकद को सुरक्षित रखें

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications