नई दिल्ली। देश में यह समय फेस्टिव सीजन कहलाता है। इस सीजन में सामान की जमकर खरीदारी होती है। कंपनियां भी खूब डिस्काउंट और ऑफर देती हैं, जिससे जरूरत न होने पर भी लोग खरीदारी कर लेते हैं। ऐसा ही डिस्काउंट कार कंपनियां भी ऑफर करती हैं। शुरुआती ऑफर आने लगे हैं, लेकिन दिवाली ऑफर अभी आएगा। अगर आपको यह ऑफर पसंद आते हैं तो पहला सवाल यही होता है कि कार लोन कितना लिया जाए और उसकी किस्त कितनी आएगी। अगर आपके मन भी यह सवाल है तो आप यहां पर इससे संबंधित पूरी जानकारी ले सकते हैं। यहां पर हम आपको ज्यादातर बैंकों के कार लोन की ब्याज दरें बता रहे हैं। इसके अलावा इस ब्याज दर पर बैंक के 1 लाख रुपये के कार लोन की किस्त कितना आएगी यह जानकारी भी दी जा रही है। इससे आप आसानी से अंदाला लगा सकेंगे कि अगर कार लोन लेकर खरीदी जाए तो आपको लगभग कितना किस्त देनी होगी।

ऐसे जानें अपने कार लोन की किस्त
यहां पर बैंक कार लोन अधिकतम कितने समय के लिए दे रहा है, इस हिसाब से किस्त की जानकारी दी जा रही है। कुछ बैंक 5 साल के लिए तो कुछ बैंक 7 से 8 साल के लिए कार लोन दे रहे हैं। इसलिए यहां पर किस्त की जानकारी बैंक के अधिकतम समय के कार लोन के आधार पर दी गई है। अगर आप केवल 1 लाख रुपये का कार लोन लेते हैं, तो किस्त यहां पर दी गई है। लेकिन अगर आप 2 लाख रुपये का कार लोन लेते हैं, तो इस किस्त का दोगुना कर सकते हैं। वहीं अगर ढाई लाख रुपये का कार लोन लेना चाहते हैं तो इस किस्त को ढाई गुना कर एक अंदाजा आप लगा सकते हैं।
जानिए एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के कार लोन की ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक इस वक्त 9.25 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर इस दर से यहां से 7 साल के लिए कार लोन लिया जाए हर एक लाख रुपये की किस्त 1,622 रुपये महीने की आएगी।
एसबीआई इस वक्त कार लोन 8.00 फीसदी की दर से दे रहा है। अगर इस ब्याज दर पर एसबीआई से कार लोन लिया जाए तो प्रति एक लाख रुपये के कार लोन की किस्त 7 साल के लिए 1,559 रुपये महीने की होगी। जहां तक कार लोन पर ब्याज दरों की बात है तो एसबीआई इस वक्त सबसे सस्ता कार लोन दे रहा है।
जानिए 2 और बैंकों की ब्याज दरें
आईसीआईसी बैंक इस वक्त 9.30 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर इस बैंक से 7 साल के लिए कार लोन लिया जाए तो प्रति 1 लाख रुपये की मासिक किस्त 1,624 रुपये आएगी।
एक्सिस बैंक इस वक्त 9.25 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर एक्सिस बैंक से 8 साल के लिए कार लोन लिया जाए तो प्रति एक लाख रुपये की किस्त 1,478 रुपये की आएगी। यहां पर ध्यान रखना चाहिए किस्त इस लिए कम दिख रही है कि बैंक 8 साल के लिए भी कार लोन देता है।
जानिए 2 और बैंकों की ब्याज दरें
इंडसइंड बैंक इस वक्त 10.65 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 5 साल के लिए कार लोन लिया जाए तो प्रति 1 लाख रुपये की मासिक किस्त 2,157 रुपये की आएगी। यहां पर ध्यान रखना चाहिए बैंक 5 साल के लिए कार लोन दे रहा है।
कोटक बैंक इस वक्त 11.50 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 5 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लिया जाए तो इसकी किस्त 2,199 रुपये महीने की आएगी। यहां पर बैंक 5 साल के लिए कार लोन दे रहा है।
जानिए 2 और बैंकों की ब्याज दरें
पीएनबी इस वक्त 8.75 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 7 साल के लिए कार लोन लिया जाए तो प्रति लाख रुपये की किस्त 1,596 रुपये की आएगी।
यूनियन बैंक इस वक्त 8.60 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर यूनियन बैंक से 7 साल के लिए कार लोन लिया जाए तो एक लाख रुपये की मासिक किस्त 1,589 रुपये आएगी।
जानिए 2 और बैंकों की ब्याज दरें
सेंट्रल बैंक इस वक्त कार लोन 9.00 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैाक से 7 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लिया जाए तो एक लाख रुपये की किस्त 1,609 रुपये महीना आएगी।
आंध्रा बैंक इस वक्त 9.40 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 7 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लिया जाए तो इसकी महीने की किस्त 1,629 रुपये की आएगी।
जानिए 2 और बैंकों की ब्याज दरें
आईडीबीआई बैंक इस वक्त 9.30 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 7 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लिया जाए तो इसकी महीने में किस्त 1,624 रुपये की आएगी।
फेडरल बैंक इस वक्त कार लोन 9.15 फीसदी की दर से दे रहा है। अगर बैंक से 7 साल के लिए कार लोन लिया जाए तो हर एक लाख रुपये की किस्त 1,617 रुपये की आएगी।
जानिए 2 और बैंकों की ब्याज दरें
बैंक ऑफ इंडिया इस वक्त 9.50 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 7 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लिया जाए तो इसकी महीने में किस्त 1,634 रुपये की आएगी।
बैंक ऑफ महाराष्ट्रा इस वक्त 9.25 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 7 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लिया जाए तो इसकी महीने में किस्त 1,622 रुपये की आएगी।
जानिए 2 और बैंकों की ब्याज दरें
कार्पोरेशन बैंक इस वक्त 9.55 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 7 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लिया जाए तो महीने में किस्त 1,637 रुपये की आएगी।
इंडियन बैंक इस वक्त 9.65 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 1 लाख रुपये का कार लोन 7 साल के लिए लिया जाए तो हर माह की किस्त 1,642 रुपये की होगी।
जानिए 2 और बैंकों की ब्याज दरें
बैंक ऑफ बड़ौदा इस वक्त 8.90 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 7 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लिया जाए तो इसकी हर माह किस्त 1,604 रुपये की आएगी।
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया इस वक्त 9.10 फीसदी की दर से कार लोन दे रहा है। अगर बैंक से 7 साल के लिए 1 लाख रुपये का कार लोन लिया जाए तो इसकी हर माह किस्त 1,614 रुपये आएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications